Thursday 22nd of October 2026 09:13:33 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Feb 2024 5:18 PM |   470 views

बाराबंकी में छत भर-भरा कर ढही,दो मजदूरों की मौत

बाराबंकी।शहर कोतवाली के बंकी में गुरुवार को पुराने मकान की छत भरभराकर गिर गई।जिससे काम कर रहे दो मजदूरों की मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर, जांच-पड़ताल के लिए पहुँची।

बंकी स्थित ओम नगर मोहल्ले में एक पुराने मकान को गिराया जा रहा था।छत पर मजदूर काम कर रहे थे तभी छत भरभराकर गिर गई। जिसकी नीचे दब जाने के चलते दो मजदूर गंभीर हालत में घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मजदूरों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लिया है। दोनों मृतक मजदूरों की शिनाख्त अभी तक नही हो सकी है।

पुलिस ने दोनों मजदूरों के शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हादसे के बाद काम करवा रहे ठेकेदारों को हिरासत में लिया है और पूरे हादसे की जांच पड़ताल की जा रही है।

Facebook Comments