Wednesday 25th of November 2026 08:41:05 AM

Breaking News
  • मोदी -मर्ज के बीच फोन पर बातचीत भारत – जर्मनी सबंधो पर चर्चा |
  • उत्तर प्रदेश चुनाव -समाजवादी पार्टी का कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव ,सीट बंटवारे पर पेच बरकरार |
  • फिर साथ आए बीजेपी -अकाली दल , पंजाब चुनाव साथ लड़ने का ऐलान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Nov 2025 7:22 PM |   437 views

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय, गोरखपुर में लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 22 एवं 23 नवम्बर,2025 को

गोरखपुर- पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा हर आयु वर्ग के लोगों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने हेतु लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह पेंटिंग प्रतियोगिता 22 एवं 23 नवम्बर, 2025 को रेलवे ऑडिटोरियम, गोरखपुर में आयोजित किया जायेगा। प्रतियोगिता प्रतिदिन प्रातः 9.30 बजे से प्रारम्भ होगी।
 
रंगों के माध्यम से कल्पनाशीलता को अभिव्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित इस पेंटिंग प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के लोग प्रतिभाग कर सकेंगे। इस पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है। जिसमें प्रतिभागी का नाम, ई-मेल आई.डी, मोबाइल नम्बर, संक्षिप्त पता, संगठन/विद्यालय का नाम आदि भरना होगा।
 
इच्छुक प्रतिभागी नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं:
लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नं.-9794840064 पर सम्पर्क कर सकते है।
Facebook Comments