Sunday 31st of May 2026 03:09:15 PM

Breaking News
  • अमेरिका में तीन साल के उच्चतम स्तर पर महंगाई|
  • देश में पेट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं – केंद्र सरकार|
  • 2680से अधिक मामले बांग्लादेशी अधिकारियों के पास भेजे गये |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Jan 2024 5:10 PM |   874 views

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से निपुण भारत मिशन और स्कूल चलो अभियान पर लोक कलाकारों ने किया नाटक प्रदर्शन

कुशीनगर -उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जन जागरूकता अभियान का आयोजन 12 जनवरी से 11 फरवरी तक किया जाना है।
 
यह जनजागरूकता अभियान पूरे जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से संचालित होना है। आज इस जनजागरूकता अभियान को मा0 सदर विधायक मनीष जयसवाल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से शुभारंभ किया। 
 
सर्वप्रथम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर डॉ राम जियावन मौर्य ने पुष्प गुच्छ देकर  विधायक का स्वागत किया। इसके बाद नुक्कड़ नाटक प्रदर्शित करने के लिए लखनऊ से आए लोक कलाकारों के समूह द्वारा निपुण भारत मिशन और स्कूल चलो अभियान पर एक नाटक का प्रदर्शन किया गया।
 
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने उपस्थित जन समूह से अपने बच्चो को सरकार की समस्त योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए अपने निकट के सरकारी विद्यालय में नामांकन कराने और नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। जिला बेसिक अधिकारी ने अपने संबोधन में बताया कि विभाग द्वारा निपुण भारत मिशन के अंतर्गत प्री प्राइमरी कक्षाओं का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है , जिसमे उनकी भाषा और गणित विषय के साथ साथ फर्नीचर और उनके खेलने हेतु आउटडोर प्ले मटेरियल तथा स्मार्ट टीवी उपलब्ध कराया जा रहा है।
 
 इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी पडरौना सुरेंद्र बहादुर, जिला समन्वयक प्रशिक्षण सतेंद्र मौर्य, जिला समन्वयक बालिका पंकज गौतम, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र, जिला स्काउट मास्टर नीरज बंका उपस्थित थे।
Facebook Comments