Saturday 29th of August 2026 12:20:11 PM

Breaking News
  • रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • अमित ठाकरे की कैब ड्राइवरों को चेतावनी ,कहा मराठी नहीं बोली तो होगी पिटाई |
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 469 पहुचीं ,1400 से ज्यादा लोग लापता |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 10 Jan 2024 4:26 PM |   1758 views

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर- नीट-पीजी 2024 की परीक्षा 7 जुलाई को होगी

राष्‍ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्‍नातकोत्तर – नीट 2024 सात जुलाई को होगी। नेशलन बोर्ड ऑफ एग्‍जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस ने नीट पीजी 2024 का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहले यह परीक्षा तीन मार्च को होनी थी। नीट पीजी 2024 में प्रवेश की पात्रता निर्धारित करने की समयसीम 15 अगस्‍त 2024 निर्धारित की गई है।

इस बीच राष्‍ट्रीय स्‍तर की मेडिकल परीक्षा, नेशनल एक्जिट टेस्‍ट एक वर्ष के लिए विलंबित रहेगी और 2025 में होगी। नेशनल एक्जिट टेस्‍ट का उद्देश्‍य देश में मेडिकल लाइसेंसिंग और प्रवेश को व्‍यवस्थित करना है।

Facebook Comments