Saturday 29th of August 2026 07:49:47 PM

Breaking News
  • रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • अमित ठाकरे की कैब ड्राइवरों को चेतावनी ,कहा मराठी नहीं बोली तो होगी पिटाई |
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 469 पहुचीं ,1400 से ज्यादा लोग लापता |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 Jan 2024 5:18 PM |   631 views

BJP अपने ही लोगों से अयोध्या में ब्लास्ट करवा देंगे और बोलेंगे कि पाकिस्तान वाला आतंकवादी कर गया है : विधायक अजय यादव

अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा है| इससे पहले बिहार में इंडिया गठबंधन के नेताओं की ओर से बयान बाजी शुरू हो गई है| बिहार में आरजेडी के नेता लगातार मंदिर के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं| इसके साथ ही आरजेडी नेता बीजेपी पर भी लगातार हमलावर हैं|

शिक्षामंत्री चन्द्रशेखर और आरजेडी एमएलए फतेह बहादुर के बाद अब आरजेडी के एक और विधायक ने विवादित बयान दिया है| गया के अतरी विधायक अजय यादव उर्फ रंजीत यादव ने कहा है कि बीजेपी अयोध्या में अपने लोगों से बम ब्लास्ट करवा सकती है|

आरजेडी विधायक ने कहा- ‘ये भी डर है कि अयोध्या में ये जितनी भीड़ जमा करवा रहे हैं| वहां अपने ही लोगों से ब्लास्ट करवा देंगे और बोलेंगे कि पाकिस्तान वाला आतंकवादी कर दिया है, ये मुसलमान सब लोग की देन है| डर ये भी है, हो सकता है कि ये हो, हो सकता है कि ये ना हो’. इसके साथ ही विधायक ने पीएम मोदी के खिलाफ भी विवादित बयान दिया है|

Facebook Comments