Friday 23rd of October 2026 08:37:33 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 Dec 2023 6:08 PM |   522 views

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न किये जाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया

सलेमपुर -आज राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर, देवरिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के  अन्तर्गत सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न किये जाने हेतु महाविद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया |
 
जिसके मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० हरीश कुमार रहे। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा मनुष्य के जीवन के लिए आवश्यक है हमें अपने जीवन में सुरक्षा के प्रति हमेशा
गम्भीर और सावधान रहना चाहिए। सड़को पर चलने के लिए अपने नियम है उन नियमों का पालन आवश्यक है आज सड़क पर पूरे विश्व में 25 प्रतिशत दुर्घटनाओं के कारण मृत्यु होती है।
 
कार्यक्रम अधिकारी डॉ० योगेन्द्र सिंह ने कहा कि सभी लोगो को विशेष रूप से पैदल चलने वालों
को सतर्क रहना चाहिए और हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए सड़क के बाये ओर और कानो को खोले ताकि चारों ओर से आती आवाज सुन सके।
 
उक्त अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्याक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे |
Facebook Comments