Wednesday 4th of November 2026 01:52:39 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 Dec 2023 5:50 PM |   1080 views

जयपुर की ‘राजकुमारी’ बनी राजस्थान की डिप्टी CM,जानें कौन है दीया कुमारी

जयपुर:राजस्थान में सीएम के साथ ही डिप्टी सीएम के नामों का ऐलान कर दिया गया है। सीएम के तौर भजन लाल शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, डिप्टी सीएम के तौर पर दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा का नाम घोषित किया गया है। इस बार बीजेपी ने विद्याधर नगर से दीया कुमारी को टिकट दिया था। दीया कुमारी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 2013 में बीजेपी से शुरू हुई। इसके बाद 2013 में सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर जीतकर विधायक बनी। इसके बाद दीया कुमारी 2019 में राजसमंद लोकसभा सीट से सांसद बनी। आइए इस खबर में जानते है दिया कुमारी के बारें में…

दीया कुमारी का राजनीतिक करियर राजकुमारी दीया कुमारी ने 2013 में जयपुर में आयोजित एक रैली में बीजेपी की सदस्यता ली थी, जिसमें गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह और राजस्थान की प्रमुख नेता वसुंधरा राजे भी मौजूद थीं।

2013 में बनी विधायक

इसके बाद उन्हें बीजेपी ने सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया, जहां से उन्होंने जीत हासिल की। इस तरह उनका राजनीतिक सफर औपचारिक तौर पर साल 2013 से शुरू हुआ। हालांकि, वह शुरू से ही राजनीति से जुड़ी रहीं। लेकिन, इसकी औपचारिक शुरुआत उन्होंने बीजेपी पार्टी की सदस्यता लेकर की थी।

2019 में बनी सांसद

2013 में विधायक सीट जीतने के बाद, उन्होंने 2019 में बीजेपी के टिकट पर राजसमंद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, जहां से उन्होंने जीत हासिल की। वर्तमान में दीया कुमारी राजस्थान की राजसमंद लोकसभा का प्रतिनिधित्व करती हैं यानी राजकुमारी दीया कुमारी राजसमंद से सांसद रही हैं।

दीया कुमारी का जनता से जुड़ाव

जयपुर राजघराने की राजकुमारी और राजसमंद लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद दीया कुमारी देशहित से जुड़े मुद्दे उठाती रही हैं। उन्होंने राष्ट्रवाद की नीति पर बल दिया। इतना ही नहीं वह समय-समय पर जनता के बीच आती रहती हैं। अतीत में शाही परिवार से संबंध रखने के बावजूद वह आम लोगों सेसीधे जुड़ी हुई हैं।

अब डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी

2013 में विधायक और फिर 2019 में सांसद बनने के बाद अब एक बार फिर विधायक बनकर डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश में राजपूत समाज के प्रतिनिधित्व के तौर पर दिया कुमारी को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी दी गई है।

Facebook Comments