Wednesday 23rd of September 2026 11:45:17 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री योगी का ऐलान-एक लाख सरकारी नौकरी का प्लान |
  • लखनऊ में 11 एमएलसी सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी|
  • अप्रैल -मई तक भारत की बुलेट ट्रेन पटरियों पर उतारने का लक्ष्य -रेल मंत्री
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 10 Dec 2023 4:11 PM |   608 views

अवैध होर्डिंग-बैनर के विरुद्ध चला अभियान

देवरिया- जनपद के समस्त नगर निकायों में सड़कों के किनारे अवैध रूप से लगे होर्डिंग, फ्लैक्स तथा इससे जुड़े ढांचे के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर निकायों द्वारा इस तरह की प्रचार सामग्री हटाकर जब्त कर लिया गया। 
 
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद देवरिया रोहित सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के प्रमुख मार्गों पर लगे अवैध होर्डिंग बैनर एवं ढांचे को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया है। मुख्य मार्गों एवं विभिन्न वार्डों के आंतरिक मार्गों के किनारे होर्डिंग-बैनर लगने से शहर की सुंदरता प्रभावित होती है। मुख्य मार्ग पर लगने वाले होर्डिंग से वाहन चालकों को भी परेशानी होती है।
 
उन्होंने बताया कि सिविल लाइन रोड, कोतवाली, रोड, मालवीय रोड, कसया रोड, न्यू कॉलोनी सहित विभिन वार्डों के आंतरिक मार्गों में अभियान चला। कई होर्डिंग कमजोर स्ट्रक्चर पर लगे हुए मिले, जिन्हें हटा दिया गया है। अधिक ऊंचाई पर लगे होर्डिंग-बैनर को हटाने के लिए हाइड्रोलिक वैन का भी प्रयोग किया गया।
Facebook Comments