Thursday 26th of November 2026 11:16:12 PM

Breaking News
  • अखिलेश यादव ने घोषणा पत्र जारी किया |
  • सरकार ने संसद की कार्यवाही फिर से शुरू करने का अनुरोध किया |
  • आईपीएस आलोक सिंह बने UPPCS के नए अध्यक्ष|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Dec 2023 5:09 PM |   478 views

अन्तर्राजीय अपराधी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

सीतापुर:- एस.ओ.जी व बिसवां संयुक्त पुलिस टीम द्वारा गांव जलालपुर मोड़ के पास मोटरसाइकिल से जा रहे संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया तो व्यक्ति द्वारा पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास करने लगा जिस पर पुलिस द्वारा आत्मरक्षा व गिरफ्तारी के उद्देश्य से की कई कार्यवाही के दौरान अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी अभियुक्त का नाम साबिर अली पुत्र अजीमुल्ला निवासी जलियापुर थाना सकरन हाल ही का पता थाना खैराबाद क्षेत्र का ज्ञात हुआ है।

वही इस अभियुक्त पर थाना अटरिया जनपद सीतापुर में 244 /23 धारा 380 मुकदमा पंजीकृत है थाना अटरिया में वांछित चल व्यक्ति पर एसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था वही अपराधी साबिर अली पर जनपद बाराबंकी व राजस्थान राज्य में भी कई अभियोग पंजीकृत हैं अपराधी साबिर अली के पास से 315 बोर तमंचा व दो अद्दत खोखा कारतूस 315 बोर दो जिंदा कारतूस सहित 4 हजार रुपये इसके पास से बरामद हुए हैं यह अभियुक्त काफी शातिर किस्म का अपराधी है जिस पर सीतापुर एसपी ने यथाशीघ्र गिरफ्तारी का आदेश दिया था काफी समय से यह वांछित चल रहा था।

Facebook Comments