Wednesday 4th of November 2026 01:52:38 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Nov 2023 5:40 PM |   554 views

मेरे लिए व्यक्ति से ऊपर पार्टी… गहलोत के साथ एकजुटता पर पायलट बोले-पार्टी मजबूत तो सरकार होगी टिकाऊ

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के राजस्थान दौरे के दौरान गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट साथ-साथ दिखे। इसे बीजेपी सिर्फ फोटो शूट बता रही है। लेकिन, कांग्रेस का कहना है कि हम एक साथ हैं और एक साथ ही रहेंगे। टोंक में शुक्रवार को जब मीडिया ने सीएम गहलोत के साथ ‘हाथ से हाथ मिलाने पर पूछा तो सचिन पायलट ने साफ-साफ कहा कि व्यक्ति से ऊपर पार्टी है। अगर पार्टी मजबूत तो सरकार भी टिकाऊ बनेगी।

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि पार्टियों से सरकार मजबूत होती है और पार्टी मजबूत होगी तो सरकार भी मजबूत बनेगी। आज देश में लोग विकल्प तलाश रहे हैं और भाजपा का विकल्प सिर्फ कांग्रेस है। कांग्रेस मजबूत होगी तो इंडिया अलाइंस मजबूत होगा। इसलिए कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अलग-अलग राज्यों में चुनाव जीतनाजरूरी है। राजस्थान, तेलांगना, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ इन सब राज्यों में अगर हम सरकार बनाएंगे तो साल 2024 का जो हमारा संघर्ष है, वो जीत सकते हैं।

नीति, नीयत, नेतृत्व में कांग्रेस बेहतर

पायलट ने कहा कि आज प्रदेश की जनता कांग्रेस का हाथ पकड़ रही है। क्योंकि हम प्रदेश में विकास करा सकते हैं। हमारे पास विजन है। नीति, नीयत, नेतृत्व में कांग्रेस बाकी सभी दलों से बेहतर है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और हमारा पहला उद्देश्य यह है कि जनता का दोबारा विश्वास जीतकर सरकार बनाएं।

राजस्थान में फिर बनेगी हमारी सरकार

उन्होंने कहा कि बाकी सब राज्यों में भी हमारा परफॉर्मेंस बहुत अच्छा रहेगा। हम राजस्थान में भी सरकार बनाएंगे। गुरुवार को राहुल गांधी राजस्थान दौरे पर रहे, आज प्रियंका गांधी आ रही है और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी कल से राजस्थान दौरे पर आ रहे है।

बीजेपी के स्थानीय नेतृत्व में दम नहीं

उन्होंने कहा कि बीजेपी नेतृत्व चिंतिंत है, क्योंकि उनके स्थानीय नेतृत्व के नेता अभियान में दम नहीं दिखा पा रहे है। ऐसे में दिल्ली से नेता आ रहे हैं, सब मंत्री-संतरी और प्रधानमंत्री भी आ रहे हैं, फिर भी जनता की कोई प्रतिक्रिया उन्हें नहीं मिल रही।बीजेपी की बातों में नहीं फंसेगी जनता

पायलट ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके नेता लोगों को बांटने की मानसिकता को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। लेकिन जनता समझदार है और वह इनकी बातों में फंसने वाली नहीं है। वे कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन यहां पलड़ा कांग्रेस का भारी रहेगा।

Facebook Comments