Monday 5th of October 2026 02:13:52 PM

Breaking News
  • भारत की वित्तीय स्थिति मजबूत- RBI गवर्नर|
  • अल्मोड़ा में महिलाओं ने शुरू की लिलियम की खेती |
  • तिरुपति में बायलर हादसा ,5 कर्मचारियों की मौत|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 10 Nov 2023 4:31 PM |   792 views

गोरखपुर में दीप उत्सव एवं रंगोली बनाओ प्रतियोगिता संपन्न हुई

गोरखपुर -सरस्वती शिशु मंदिर (10+2)पक्की बाग गोरखपुर में दीप उत्सव एवं रंगोली बनाओ प्रतियोगिता संपन्न हुई।

जिसमें विद्यालय के सभी भैया/ बहनों ने प्रतिभा किया अपने-अपने कक्षा एवं वर्ग से सभी भैया /बहनों ने तरह-तरह की रंगोली एवं दीपक से सजी हुई आकृतियां बनाई। साथ ही श्री राम दरबार की झांकियां सहित घोष दल द्वारा पद संचलन भी हुआ।

तत्पश्चात विद्यालय के सरस्वती कक्षा में कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें भैया बहनों द्वारा श्रीराम दरबार सजाया गया था,भजन , कीर्तन संपन्न हुआ भैया बहनों द्वारा।

इस अवसर पर विद्यालय के संस्कृत आचार्य सदानंद पांडे जी ने संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के 14 वर्ष वनवास की समाप्ति के पश्चात अयोध्या आगमन पर अयोध्या वासियों ने उनके स्वागत में पूरे अयोध्या नगरी को सजाया ,घी के दीए जलाए, मिठाइयां बाटी ,खुशियां मनाएं इसी के उपलक्ष में प्रतिवर्ष दीपावली मनाई जाती है ।

वैज्ञानिक कारण में उन्होंने कहा कि बरसात मांस की समाप्ति पर सबके घरों में मकड़ी के जाले धूल आदि जमा रहती है। सांप, बिच्छू भी छिपे रहते हैं, दीपावली आगमन पर लोग पूरे घर की साफ सफाई करके स्वच्छ पवित्र वातावरण में दीपावली मनाते हैं। इससे हमारा घर वह आसपास का वातावरण साफ हो जाता है। रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में विद्यालय समिति के कोषाध्यक्ष महेश गर्ग एवं मातृ भारती अध्यक्ष श्रीमती नूतन त्रिपाठी ने निर्णायक की भूमिका अदा की। स्थान पाने वाले भैया बहनों को पुरस्कृत किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेश सिंह जी द्वारा अतिथि परिचय एवं कार्यक्रम की प्रस्तावकी पर भूमिका रखी गई।इसमें उन्होंने कहा कि अपने देश से बनी हुई वस्तुओं का हम अधिक से अधिक प्रयोग करें अपने को जाने, माने ,पहचाने एवं सम्मान दें। इससे राष्ट्र की भावना विकसित होगी।

आभार ज्ञापन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य दिवाकर मिश्रा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रथम सहायक रूक्मिणी उपाध्याय एवं आचार्या सुधा त्रिपाठी , शिल्पी सिंह चौहान सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Facebook Comments