Sunday 30th of August 2026 01:44:16 PM

Breaking News
  • रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • अमित ठाकरे की कैब ड्राइवरों को चेतावनी ,कहा मराठी नहीं बोली तो होगी पिटाई |
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 469 पहुचीं ,1400 से ज्यादा लोग लापता |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Sep 2023 6:05 PM |   1618 views

मिलेट्स खाने के फायदे

आजकल मिलेट्स का नाम काफी सुनने को मिलता है। इसे मोटा अनाज भी कहा जाता है। इसमें ज्वार, बाजरा, रागी और कुट्टू जैसे अनाजों को शामिल किया जाता है। ये ग्लूटेन फ्री होने के साथ शरीर के लिए फायदेमंद भी होते हैं। क्या आपको पता है मिलेट्स खाना क्यों जरुरी है और क्या है ?इसके खाने के फायदे | तो आईये जानतें हैं मिलेट्स खाने के फायदे —-

1-मिलेट्स के सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। ऐसे में इसके सेवन से वजन कम होने के साथ बैली फैट भी कम होता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरकर रखते है। इसकी वजह से  आप अतिरिक्त खाने से बच जाते हैं और वजन कम करने में मदद मिलती है।

2-मिलेट्स खाने से पाचन-तंत्र से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं। ये अनाज आसानी से पच जाते हैं और पेट में गैस, एसिडिटी, अपच और कब्ज की समस्या को दूर करते हैं। इसमें मौजूद फाइबर पेट को साफ रखता है और मल को सॉफ्ट बनाता है। 

3-मिलेट्स त्वचा को पोषण देने के साथ स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं। इनके सेवन से टैनिंग की समस्या से बचाव होगा। ये स्किन को डैमेज होने से बचाते हैं। त्वचा को हेल्दी रखने के लिए डाइट में मिलेट्स को अवश्य शामिल करें।

4-मिलेट्स के सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। इसको खाने से डायबिटीज के मरीजों में ग्लूकोज लेवल कम होता है और डायबिटीज कंट्रोल रहती है। इसमें मौजूद फाइबर डायबिटीज में होने वाली समस्याओं को आसानी से कम करता है।

Facebook Comments