Tuesday 13th of October 2026 06:44:40 PM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Sep 2023 4:49 PM |   1114 views

डॉ मांधाता सिंह बने कृषि विज्ञान केंद्र देवरिया के अध्यक्ष

देवरिया- डॉ मांधाता सिंह का चयन कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल नई दिल्ली द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र देवरिया के अध्यक्ष पद पर किया गया। केंद्र के प्रभारी रहे डॉ रजनीश श्रीवास्तव से डॉ  सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया।

डॉ  सिंह पूर्व में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर पटना द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बक्सर पर विषय वस्तु विशेषज्ञ सस्य विज्ञान के पद पर कार्यरत थे।

डॉ सिंह के कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष पद पर कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा कि कृषि की नवीनतम तकनीकियों को केंद्र के माध्यम से जनपद के दूर दराज के क्षेत्रों तक भी पहुंचाया जाएगा। जिससे जनपद के किसानों को एक नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर डॉक्टर कमलेश मीना, अजय  तिवारी, शरद राय, अनूप प्रताप सिंह एवम मंजीत कुशवाहा मौजूद रहे।

Facebook Comments