Tuesday 13th of October 2026 03:52:25 PM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 28 Sep 2023 5:32 PM |   371 views

पैसेंजर्स को डस्टबीन डोनेट किया गया

आज देवरिया स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत आज “स्वच्छ प्रसाधन और पर्यावरण ” मनाया गया जिसमें पैसेंजर्स को डस्टबीन डोनेट किया गया और पैसेंजर्स को सफाई के प्रति जागरूक किया गया|

सफाई के प्रति जन मानस को जागृत करते हुए प्लास्टिक के बढ़ते दुष्प्रभाव के बारे मे बताया गया और स्टेशन की सफ़ाई कराया गया और पैसेंजर को जागरुक करते हुए स्वच्छता बनाए रखने के लिए उनसे अनुरोध किया गया साथ ही बताया गया कि प्लास्टिक के कारण कैंसर जैसे गंभीर बीमारी होती है इसलिए स्टेशन परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर रखें ट्रेन में यात्रा के दौरान भी डस्टबिन का उपयोग करें|

स्टेशन पर लगे हुए कलरफुल डस्टबिन का उपयोग करें गीला कचरा हरा डस्टबिन में डालें एवं सूखा कचरा नीला डस्टबिन में डाले , इधर-उधर ना थूके पिक दान का प्रयोग करें” पैसेंजर से अनुरोध अनुरोध किया गया कि “सिंगल यूज प्लास्टि “का अपयोग करना बंद करे  एवं कपड़ा के बने थैली का उपयोग करें।

गुटखा पान मसाला को त्यागे जीवन को सुंदर और स्वस्थ बनाएं एवं ” स्वच्छता सपथ का आयोजन किया गया ।

जिसमे डॉक्टर अभिषेक कुमार (रेलवे )संजय यादव (मुख्य  स्वास्थ्य निरीक्षक), आश मुहम्मद( आईपीएफ) इमामुद्दीन अंसारी (स्टेशन अधीक्षक ) विजय ठाकुर (फार्मासिस्ट)और अन्य रेल कर्मचारियों, सुपरवाइजर एवं सफाई कर्मचारी ने भाग लिया।

Facebook Comments