Tuesday 13th of October 2026 03:03:22 PM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Sep 2023 7:04 PM |   724 views

75 दिवसीय भारतीय भाषा उत्सव का कल होगा शुभारम्भ- विनय

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के भाषा विभाग द्वारा ’’75 दिवसीय भारतीय भाषा उत्सव’’ मनाया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ उ0प्र0 संस्कृत संस्थान, लखनऊ के सभागार में कल आयोजित  किया जा रहा है।

यह जानकारी आज यहां, निदेशक, विनय श्रीवास्तव, उ0प्र0 संस्कृत संस्थान द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि तमिल के महाकवि सुब्रमण्यम भारती  के जन्म दिवस  11 दिसम्बर भारतीय भाषा दिवस के रूप में घोषित है।

इस भारतीय भाषा दिवस को इस वर्ष 75 दिवसीय भारतीय भाषा उत्सव के रूप में पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है।

इसी के अन्तर्गत शुभारम्भ कार्यक्रम में बहुभाषी संगोष्ठी (हिन्दी, तमिल, कन्नड़, मराठी, संस्कृत, उड़िया, पंजाबी, सिंधी, उर्दू) एवं बहुभाषीय कवि सम्मेलन (हिन्दी, तमिल, कन्नड़, मराठी, संस्कृत, उड़िया, पंजाबी, सिंधी, उर्दू ) तथा रामायण पर आधारित नाटक का मंचन किया जा रहा है।

बहुभाषीय काव्य समारोह की अध्यक्षता पद्मश्री डॉ० अशोक चक्रधर करेंगे। भारतीय भाषा उत्सव कार्यकम का उद्घाटन 04ः00 बजे होगा।

Facebook Comments