Sunday 30th of August 2026 05:32:20 PM

Breaking News
  • रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • अमित ठाकरे की कैब ड्राइवरों को चेतावनी ,कहा मराठी नहीं बोली तो होगी पिटाई |
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 469 पहुचीं ,1400 से ज्यादा लोग लापता |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Sep 2023 4:05 PM |   519 views

सिंगल यूज प्लास्टिक “का उपयोग करना बंद करे 

आज देवरिया  स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत “स्वच्छ स्टेशन” के परिपेक्ष मे पैसेंजर को”कपड़ा के बने थैली “का वितरण किया गया। जन मानस को जागृत करते हुए प्लास्टिक के बढ़ते दुष्प्रभाव के बारे मे बताया गया |

पैसेंजर को जागरुक करते हुए स्वच्छता बनाए रखने के लिए उनसे अनुरोध किया गया साथ ही बताया गया कि प्लास्टिक के कारण कैंसर जैसे गंभीर बीमारी होती है इसलिए स्टेशन परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर रखें ट्रेन में यात्रा के दौरान भी डस्टबिन का उपयोग करें|

स्टेशन पर लगे हुए कलरफुल डस्टबिन का उपयोग करें गीला कचरा हरा डस्टबिन में डालें एवं सूखा कचरा नीला डस्टबिन में डाले , इधर-उधर ना थूके पिक दान का प्रयोग करें” फिट है तो हिट है “का नारा देते हुए पैसेंजर से अनुरोध अनुरोध किया गया कि “सिंगल यूज प्लास्टि “का उपयोग करना बंद करे  एवं कपड़ा के बने थैली का उपयोग करें।

गुटखा पान मसाला को त्यागे जीवन को सुंदर और स्वस्थ बनाएं एवं ” स्वच्छता जागरूकता रैली” का आयोजन किया गया ।

उक्त अवसर पर  इमामुद्दीन अंसारी स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक , आस मोहमद IPF और सुपरवाइजर एवं सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Facebook Comments