Thursday 15th of October 2026 09:06:29 AM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Jul 2023 5:16 PM |   602 views

सामाजिक न्याय की लड़ाई ही 90 प्रतिशत शोषित समाज की मूल लड़ाई है- मोतीलाल

भिंड -आज राष्ट्रीय समानता दल भिंड के तत्वाधान में संविधान बचाओं,जातिवार जनगणना कराओं विशाल रैली मेहगांव सब्जी मंडी मैदान में आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि  मोतीलाल शास्त्री राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय समानता दल ने कहा कि राष्ट्रीय समानता दल आज 22 वर्षो से ब्यवस्था परिवर्तन आर्थिक प्रजातंत्र लड़ रहा है राष्ट्रीय समानता दल ब्यवस्था परिवर्तन की गारंटी है। सामाजिक न्याय की लड़ाई ही 90 प्रतिशत शोषित समाज की मूल लड़ाई है,सामाजिक न्याय ब्यवस्था को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए जातिगत जनगणना जरूरी है,जातिगत जनगणना के आंकड़े सशक्त भारत का निर्माण करेगा शोषित समाज को हक़ अधिकार न्यायपूर्ण तरीके से मिलेगा।

अध्यक्षता कर रहे मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष ई महेश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा प्रदेश देश में मनु संविधान लागू करने का षणयंत्र कर रही संविधान बचने के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करना होगा संविधान बचना आज की लड़ाई है ।

राष्ट्रीय मुख्य महासचिव अगमस्वरूप कुशवाहा ने कहा कि देश की 40 प्रतिशत धन एक प्रतिशत लोगों ने लूट लिया है गरीबों सशक्त मजबूत बनाने आर्थिक प्रजातंत्र ब्यवस्था लाने की लड़ाई को लड़ाना होगा। वर्तमान सत्ताधीश सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में बेच कर बहुजन समाज के आरक्षण को खत्म करके युवाओं को बेरोजगार बना रहा है|

उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप ने कहा कि 76 प्रतिशत आबादी 20 रुपया रोज आमदनी नही कर पा रहा तो इस देश मे महंगी निजी शिक्षा ब्यवस्था बेईमानी है।संविधान हमें प्रजा से नागरिक बनाया है संविधान बचाने की लड़ाई जरूरी है। भाजपा सरकार नई शिक्षा नीति लागू करके सरकारी सस्ती शिक्षा को खत्म कर रही है ।शोषित समाज के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने के लिए शिक्षा को महंगा किया जा रहा है।

गौतम राजपूत ने कहा है कि भ्रष्टाचार व महंगाई से प्रदेश की जनता तबाह है सरकार उखाड़ फेकने की जरूरत है।जिलाध्यक्ष  ने कहा कि 13 राजनैतिक व 6 सामाजिक संगठनों का मोर्चा बना है विधान सभा चुनाव जातिवार जनगणना व आर्थिक प्रजातान्त तथा सामाजिक न्याय ब्यवस्था को सवाल बना कर चुनाव लड़ेगा।

कार्यक्रम में उमाशंकर सोनकर ,रामसहाय फौजी , साहब सिंह सरदार,रामनाथ कुशवाह, अरविंद सिंह किशनस्वरूप डॉ वीर प्रताप रामदास सिंह, रामसेवक ,प्रहलाद जी रविन्द्र कुशवाहा ,भागीरथी ,राम अवतार कुशवाह, शोभा राम कुशवाह, लालाराम ,मानसिंह, सूरजभान कुशवाह,आदि लोग  उपस्थित रहे।

Facebook Comments