Thursday 15th of October 2026 08:08:35 AM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 May 2023 5:22 PM |   554 views

सड़क पर रहने वाले बच्चों व भीख मागने वाले बच्चों के पुनर्वासन हेतु चलाया गया रेस्क्यू आपरेशन

सुलतानपुर – राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली द्वारा दिये गये निर्देशानुसार सड़क जैसी परिस्थियों में रहने वाले बच्चों व भीख मांगने वाले बच्चों के पुनर्वासन हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी/जिला बाल संरक्षण अधिकारी वी0पी0वर्मा की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण इकाई, विशेष किशोर पुलिस इकाई, बाल कल्याण समिति, महिला शक्ति केन्द्र, श्रम विभाग तथा चाइल्ड लाइन जनपद-सुलतानपुर द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया|
 
जिसमें बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, सब्जीमंडी तथा बाजार के विभिन्न स्थानों पर रेस्क्यू टीम के सदस्यों द्वारा उक्त प्रकार के बच्चों के संबंध में छान-बीन किया गया। दुकानदारों से बच्चों को बाल श्रम न कराये जाने की चेतवानी दी गयी।
 
जन-सामान्य को बाल श्रम व भिक्षावृत्ति जैसी बुराईयों के संबंध में जन जागरूक किया गया। बाल श्रम में लिप्त पाये गये बच्चों का आधार चेक किया गया जिसमें उनकी आयु 18 वर्ष के ऊपर पायी गयी। 
 
उक्त अभियान में सदस्य बाल कल्याण समिति ओम प्रकाश तिवारी,अंलकृता उपाध्याय, अनुराग तिवारी, प्रकाश चंद्र, श्रम परिर्वतन अधिकारी, प्रेम प्रकाश तिवारी, प्रभारी विशेष किशोर पुलिस इकाई, अतहर खान, उप निरीक्षक, विशेष किशोर पुलिस इकाई, श्रीमती रूपाली सिंह, संरक्षण अधिकारी, रेखा गुप्ता, महिला कल्याण अधिकारी, सरोज यादव, जिला समन्वयक, श्वेता रावत,  स्मिता सिंह, महिला आरक्षी, विशेष किशोर पुलिस इकाई, अर्चना पाल, संदीप सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहें।
Facebook Comments