Saturday 7th of November 2026 06:31:45 PM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Mar 2023 6:24 PM |   607 views

खाद्य एवं पेय पदार्थ में अपमिश्रण की रोकथाम हेतु चला विशेष अभियान

देवरिया- सहायक आयुक्त खाद्य -ll खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन देवरिया रमेश चंद्र पाण्डेय ने बताया है कि 26 मार्च 2023 एवं 27 मार्च 2023 को आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश एवं जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में  नवरात्रि पर्व के अवसर पर खाद्य एवं पेय पदार्थ में अपमिश्रण की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाकर कुल 03 नमूनें संग्रहित किए गए।
 
26 मार्च 2023 को,  मनीष मल्ल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा कनक स्वीट हाउस सलेमपुर से ” पनीर” का नमूना संग्रहित किया गया।
 
निरीक्षण के दौरान कनक स्वीट हाउस सलेमपुर के विनिर्माण इकाई में  खाद्य पंजीकरण सभी दृश्य स्थान पर प्रदर्शित नहीं पाया गया। सीलिंग में जाला लगा हुआ है। डीप फ्रीजर में साफ-सफाई संतोषजनक नहीं है। चूल्हे के आस-पास उचित साफ-सफाई नहीं पाई गई। फर्श पर जगह-जगह गढ्ढे बने हुए जिसमें पानी जमा हुआ है।
 
विनिर्माण इकाई में स्थापित ड्रेनेज सिस्टम ठीक नहीं है फर्श पर पानी जमा है। रॉ मटेरियल का रखरखाव संतोषजनक नहीं है। उपरोक्त कमियों के सुधार हेतु FSSA की धारा 32 के अनुसार सुधार की सूचना, विभाग द्वारा जारी की गई। सुधार न किए जाने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
 
उपजिलाधिकारी बरहज द्वारा उपलब्ध कराए गए पुलिस बल के साथ की गई कार्यवाही के संबंध में बताया है कि संदीप कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा पैना रोड बरहज देवरिया से रुदल गुप्ता s/० लाल जी प्रसाद गुप्ता के प्रतिष्ठान से बूंदी का लड्डू नमूना संग्रहित किया गया। सुभेष कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मेन चौक बरहज बाजार से अनुराग स्वीट्स के प्रतिष्ठान से इमरती का नमूना संग्रहित किया गया।
 
FSW (Food Safety on Wheels) (सचल खाद्य प्रयोगशाला) द्वारा कृत कार्यवाही के विवरण में उन्होंने बताया है कि  सहायक आयुक्त खाद्य गोरखपुर मंडल गोरखपुर द्वारा प्रदत एफएसडब्ल्यू वैन के माध्यम से सुरौली पैकौली बाजार में विभिन्न खाद्य पदार्थों के 25 नमूने जांच किए गए |
 
जिनमें छेने की मिठाई के 02 नमूना, कलाकंद 01 नमूना, बर्फी 01 नमूना, डोडा मिठाई 01 नमूना, बेसन का लड्डू 01 नमूना, मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। कतरारी चौराहे पर विभिन्न खाद्य पदार्थों के 25 नमूने जांच किए गए जिनमें रसगुल्ला का 03 नमूना, छेने की मिठाई 01 नमूना, पनीर का 02 नमूना, मानक के अनुरूप नहीं पाए गए।
 
मौके पर ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को जांच रिपोर्ट से अवगत कराया गया एवं उन्हें भविष्य में खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता में सुधार हेतु निर्देशित किया गया।
 
एफएसडब्ल्यू वैन का संचालन रंजन कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं  मनीष मल्ल, सुरक्षा अधिकारी द्वारा किया गया। संग्रहित किए गए नमूनें खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किए जा रहे हैं, विश्लेषण के उपरांत रिपोर्ट प्राप्त होने पर Fssa act  2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी। उपरोक्त अभियान निरंतर 30 मार्च तक तक जारी रहेगा।
Facebook Comments