Wednesday 4th of November 2026 05:19:48 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 10 Feb 2023 5:30 PM |   743 views

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कल होगा

सुलतानपुर -राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उच्च न्यायालय इलाहाबाद तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश पांडेय के आदेशानुसार कल आयोजित की जा रही है |
 
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जनपद न्यायाधीश  जय प्रकाश पांडेय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर व अभिषेक सिन्हा अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण राष्ट्रीय लोक अदालत सुल्तानपुर द्वारा जनपद सुल्तानपुर एवं अमेठी से संबंधित समस्त वादकारियो एवं अधिवक्ताओं से अपील की गई कि  11 फरवरी 2023 को आयोजित की जा रही है |
 
राष्ट्रीय लोक अदालत में आप सभी अपने अधिक से अधिक वादों का सुलह समझौता के जरिए निस्तारित कराते हुए लोक अदालत का लाभ उठाएं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लोक अदालत एक ऐसा मंच है, जिसमें निस्तारित हुए मुकदमों से संबंधित पक्षकारों को बराबर का निर्णय प्राप्त होता है। उसमें ना किसी की जीत होती है और ना किसी की हार।
 
इसलिए पुनः सभी वादकारियो से अपील की जाती है कि आप अपने अधिक अधिक मुकदमों को कल 11 फरवरी 2023 को  आयोजित की जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत में जरिए सुलह समझौता  निस्तारित करा कर लाभ उठाएं। 
 
अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अभिषेक सिन्हा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में समस्त प्रकार के सामने शमनीय आपराधिक मामले, चेक बाउंस संबंधित धारा-138 ए.एन.आई.एक्ट के वाद, बैंक रिकवरी के वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रमवाद, बिजली एवं जल के बिल से संबंधित शमनीय दंड वाद, वैवाहिकध् पारिवारिक वाद, भूमि अध्यप्ति वाद, सेवानिवृत्त के परिलाभों संबंधित मामले, राजस्व वाद सहित अन्य सिविल वाद की सुनवाई होगी।
 
उन्होंने जनपद के जनसमुदाय से अपील की है कि जो भी 11 फरवरी, 2023 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मामले नियत/निस्तारित कराने के इच्छुक हो अपने मामले को सम्बन्धित न्यायालय में आवेदन देकर नियत कर राष्ट्रीय लोक अदालत में नियत कराते हुए निस्तारित करा सकते हैं।
Facebook Comments