Friday 24th of April 2026 12:36:34 AM

Breaking News
  • सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बना एयरबेस|
  • यू. पी बोर्ड का परीक्षाफल कल घोषित होगा |
  • प्रधानमंत्री मोदी पर आतंकवादी टिप्पणी चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन खडगे को थमाया नोटिस |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 Feb 2023 5:57 PM |   718 views

स्वच्छता जन जागरूकता हेतु “10तक” डोर-टू-डोर अभियान का शुभारम्भ किया गया

देवरिया -नगर क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अन्तर्गत  आज से 31 मार्च 2023 तक “10तक” डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाना है के क्रम में आज नगर पालिका परिषद, देवरिया के टाउनहाल से जनमानस में इसके विषयगत जन जागरूकता हेतु “10तक” डोर-टू-डोर अभियान का शुभारम्भ अधिशासी अधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया |

उक्त कार्यक्रम में सफाई निरीक्षक  श्रद्धानन्द,राजीव कुमार शुक्ला, राज प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक अनमोल रत्न सिंह, जिला समन्वयक मनीष कुमार श्रीवास्तव कम्प्यूटर आपरेटर अभिषेक त्रिपाठी, शिवम सिंह, राजन कुमार सिंह, मोहम्मद सादिक, समस्त सफाई नायक गण एवं
वाहन चालक गण उपस्थित थे।

10तक डोर-टू-डोर अभियान तीन चरणो में होगा। जिसमें प्रथम चरण 01 फरवरी 2023 से 15 फरवरी 2023 तक चलेगा जिसमें डोर-टू-डोर अभियान का भव्य शुभारम्भ करते हुए। जनमानस में इसके विषयगत जन जागरूकता का अभियान व प्रचार-प्रसार कराया जायेगा।

द्वितीय चरण में घर-घर जाकर प्रोत्साहन समिति के सदस्यो तथा नगर पालिका द्वारा गठित स्वच्छता चैम्पियन के माध्यम से जन सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी व आम जनमानस को सहभागिता हेतु सहमत कराया जायेगा।

तृतीय चरण 04 मार्च 2023 से 31 मार्च 2023 तक चलेगा। इस चरण में वे व्यक्ति जो डोर-टू-डोर अभियान व सोर्स सेग्रीगेशन में सहयोग नहीं करेगा, कूड़ा सड़क पर फेकेगा को नगर पालिका द्वारा गठित टीम द्वारा चालान किया जायेगा।

Facebook Comments