Tuesday 13th of October 2026 06:44:40 PM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Jan 2023 6:23 PM |   897 views

प्रसार्ड ट्रस्ट द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया

देवरिया /भाटपाररानी – कृषकों  एवं ग्रामीणों के उत्थान हेतु समर्पित स्वयं सेवी संस्था प्रोफेसर रवि सुमन कृषि एवं ग्रामीण विकास  (प्रसार्ड) ट्रस्ट मल्हनी (भाटपार रानी) देवरिया के सदस्य  सुरेश चन्द्र मौर्य   द्वारा 26 जनवरी  को प्रातः 9.30  बजे झंडारोहण  किया गया ।

इसके उपरांत किसान गोष्ठी आयोजित की गई । गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए फारमर -फेस के विजनेस मैनेजर चन्द्र प्रकाश मौर्य ने कहा कि इस समय जैविक खेती पर विशेष बल देने की आवश्यकता है, जो  पशुपालन से ही सम्भव है। रसायनिक खेती से बहुत सी बीमारियां हो रही है।

कृषक उत्पादक संगठन (एफ.पी.ओ) का गठन कर उत्पादन में वृद्धि की जा सकती है। डा. विकास मौर्य ने फिजियोथेरेपी पर प्रकाश डालते हुए बताया की फिजियोथेरेपी के माध्यम से मानव की बहुत सी बीमारियों को दूर किया जा सकता है। 

नर्सरी उत्पादक ओमप्रकाश  ने जायद की सब्जियों की खेती पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रदीप कुमार ,मोहन यादव.मानिक चन्द्र  सहित  कई दर्जन लोगों ने भाग लिया।

Facebook Comments