Tuesday 13th of October 2026 06:25:20 PM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Dec 2022 6:29 PM |   693 views

शेष 27 जनपदों के निकायों के वार्ड आरक्षण की सूची भी जारी

लखनऊ:  नगर विकास विभाग ने आज शेष बचे हुए 27 जनपदों के निकायों के लिए भी वार्ड आरक्षण की सूची जारी कर दी है। उल्लेखनीय है कि नगर विकास विभाग ने 48 जनपदों के निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची गुरूवार 01 दिसम्बर, 2022 को जारी कर दी थी तथा शेष 27 जनपदों की सूची जारी होनी थी जिसे आज कर दिया गया है।

आज जिन जनपदों के निकायों के लिए वार्ड आरक्षण की सूची जारी की गयी है उनमें जनपद शामली, अम्बेडकरनगर, आगरा, आजमगढ़, इटावा, कन्नौज, कानपुर, गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, बलिया, बिजनौर, बुलंदशहर, मऊ, मथुरा, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, मेरठ, मैनपुरी, रामपुर, ललितपुर, सहारनपुर, सीतापुर तथा हरदोई शामिल हैं।

Facebook Comments