Saturday 5th of September 2026 04:49:59 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 Dec 2022 7:39 PM |   840 views

विश्व एड्स दिवस

एड्स के  प्रति जन जागरूकता बढ़ाने  की दृष्टि से 01दिसम्बर को  विश्व एड्स दिवस मनाया जा रहा है । संयुक्त राष्ट्रसघ ने 01 दिसम्बर 1988 से विश्व स्तर पर एड्स दिवस मनाने  की शुरूआत की।

जिसकी प्रतिवद्धता दुनिया के  194 देशो ने वर्ष 2030 तक एड्स मुक्त विश्व बनाने की है | WHO की अद्यतन रिपोर्ट के  अनुसार 2020 के  अन्त तक दुनिया भर में  करीब 37.7मिलियन लोग इससे ग्रसित पाये गये जिनमें दो  तिहाई यानी करीब 25.4 मिलियन लोग अफ्रीकी मुल्क के हैं । वर्ष 2020 में  6.8 मिलियन लोग HIV से सक्रमित हो कर मारे गये और 1.5 मिलियन नये लो ग HIV से ग्रसित हुए  ।

HIV से ग्रसित व्यक्ति में HIV वायरस शरीर में  उन कोशिकाओं पर हमला करता है जो शरीर को विविध प्रकार संक्रमनो  से रोकने में  मदद करता है । शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बिल्कुल खत्म हो  जातीहै । एड्सके  मरीज का शरीर सूखकर बिल्कुल काँटा हो  जाता है |

सर्वप्रथम 19वी सदी में  अफ्रीका के  एक खास प्रजाति के  बन्दरो में  एड्स का वायरस मिला था। बंदरों से यह बीमारी मनुष्यों में  आ गई। HIV वायरस 1959में  कागो के  एक बीमार व्यक्ति के  रक्त के  नमूने में  पाया गया। 1960 में  अफ्रीका के हैती तथा कैरीबिआई द्धीप में  यह बीमारी पहुची। 1970 में  यह वायरस कैरीबिया से  अमेंरिका के न्यूयार्क शहर में  पहुंचा।

तत्पश्चात् यह बीमारी दुनिया के  तमाम देशो में फैल गयी। यह वायरस मानव के  रक्त यौन तरल पदार्थ , स्तनो के  दूध में रहता है । असुरक्षित यौन संबंधो से  यह बीमारी बहुत तेजी से
फैलती है ।

एड्स से बचाव हेतु सदैव सुरक्षित रक्तदान, सुरक्षित यौन सम्बन्ध व रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास हेतु पौष्टिक भोजन  का सेवन परम आवश्यक है ।

-मनोज ’’मैथिल’’

Facebook Comments