Thursday 22nd of October 2026 09:18:53 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 May 2024 5:44 PM |   396 views

बच्चे की प्रथम शिक्षिका मां होती है -कृपा शंकर त्रिपाठी

उमा पति इंटर कॉलेज मिश्रौलिया मिश्र,मेहदावल संत कबीर नगर में अध्यापक /अभिभावक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया ।जिसमें शिक्षा के प्रति अभिभावकों एवं बच्चों का रुझान हो इस विषय पर गहन चर्चा हुई|
 
गोष्ठी के मुख्य अतिथि शैलेश यादव (प्रधान प्रतिनिधि) ने कहा कि शिक्षा समाज का दर्पण होता है। जिस प्रकार की शिक्षा होगी उसी प्रकार का समाज एवं देश होगा। किसी भी देश का उत्थान वहां की शिक्षा व्यवस्था पर निर्भर होता है।
 
कॉलेज के निदेशक कृपा शंकर त्रिपाठी (अवकाश प्राप्त शिक्षक सरस्वती शिशु मंदिर 10+2  पक्कीबाग गोरखपुर )ने कहा कि बच्चे की प्रथम शिक्षिका मां होती है एवं बच्चे का प्रथम पाठशाला घर होता है। इसलिए घर का वातावरण संस्कारवान एवं शिक्षाप्रद होना चाहिए।
 
अभिभावकों  द्वारा अवगत करायी गई समस्याओं का समाधान विद्यालय के संरक्षक विनोद तिवारी एवं प्रधानाचार्या अंजू तिवारी ने किया।
 
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अमरनाथ चौबे ,जनार्दन पाण्डेय,फूलचंद यादव ,राममिलन सिंह, किशोर कुमार राजी, सुरेंद्र यादव सहित समस्त अध्यापक गण तथा अभिभावक रामसूरत यादव, अशोक यादव ,शैलेश सिंह ,रामनिवास, रामरेखा आदि लोग उपस्थित रहे। इससे पूर्व कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुआ।
 
अतिथि परिचय और आभार ज्ञापन विद्यालय के  संरक्षक विनोद तिवारी द्वारा कराया गया।
Facebook Comments