Thursday 22nd of October 2026 11:14:16 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 May 2024 4:47 PM |   599 views

‘श्रीकांत’ 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी

श्रीकांत’ 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. ये फिल्म एक बायोपिक है, जो ब्लाइंड बिजनेसमैन श्रीकांत बोला पर बनाई गई है| फिल्म में राजकुमार राव लीड रोल में नजर आएंगे. वो श्रीकांत का किरदार निभाते दिखेंगे| उनके साथ ज्योतिका फीमेल लीड में दिखाई देंगी. हाल ही में ज्योतिका ने एक इंटरव्यू में बताया कि श्रीकांत की स्टोरी ने उन्हें कैसे इफेक्ट किया और उनका नजरिया बदल गया.

ज्योतिका ने शेयर किया कि श्रीकांत की अचीवमेंट्स ने उन्हें बहुत ज्यादा अट्रेक्ट किया| उन्होंने कहा, “सबसे ज्यादा जिस चीज ने मुझे प्रभावित किया. वो ये थी कि जब मैं उनसे मिली. वो एकदम नॉर्मल थे. एक ब्लाइंड व्यक्ति को लेकर मेरा नजरिया बिल्कुल बदल गया| मुझे लगा कि वो हम से ज्यादा टैलेंटेड हैं. वो बहुत ज्यादा पॉजिटिव और मौज-मस्ती करने वाले थे| इन सब चीजों ने मुझे रियल में चौंका दिया|

ज्योतिका ने आगे कहा, “हमने बोलैंट इंडस्ट्रीज में शूटिंग की और ये देखा कि उन्होंने सभी आंखों से न देख पाने वाले लोगों को काम दिया था और पूरी इंडस्ट्री आंखों से न देख पाने वाले लोग चला रहे थे| वो सब कुछ बहुत आसान और पॉजिटिव तरीके से कर रहे थे. श्रीकांत का सफर, उनकी अचीवमेंट्स सब कुछ बहुत अच्छा था| उनकी एक ऐसी कहानी है, जिसे बहुत गर्व से बताया जाना चाहिए|

फिल्म को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें स्क्रिप्ट पढ़ने में 24 घंटे लगे| उन्होंने 2 बार स्क्रिप्ट को पढ़ा. ज्योतिका ने ये भी बताया कि ‘श्रीकांत’ की शूटिंग वो अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ से भी पहले कर चुकी थीं. उन्होंने कहा, “मैं फिल्म में देविका का जो किरदार निभा रही हूं, वो काफी मजबूत और अहम किरदार है| फिल्म में राजकुमार राव और ज्योतिका के साथ अलाया और शरद केलकर भी मुख्य भूमिका में हैं|

Facebook Comments