Friday 17th of April 2026 04:31:50 AM

Breaking News
  • 30 मई तक पूरा करें पहले चरण के वेदर स्टेशन बनाने का काम-सूर्य प्रताप शाही |
  • आज रात पूरी सभ्यता का अंत हो जायेगा -ट्रम्प|
  • उत्तरप्रदेश में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा |
Facebook Comments
By : nar singh | Published Date : 26 Nov 2022 5:46 PM |   915 views

संविधान दिवस

आज संविधान दिवस है |संविधान दिवस मनाने का निर्णय भारत सरकार मंत्रालय एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता द्वारा 19 नवम्बर 2015 को लिया गया |इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों के बीच संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देना है |

भारतीय संविधान का अंतिम प्रारूप 26 नवम्बर 1949 को तैयार हो गया था | जिस पर 284 सदस्यों के हस्ताक्षर किये गये थे जिसमे 15 महिलायें थी |इसी कारण भारत सरकार ने प्रतिवर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाने का निर्णय लिया |

भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है इसमें 395 अनुच्छेद 22 खंड और 8 अनुसूचियां थी |किन्तु आज 470 अनुच्छेद 25 खंड और 12 अनुसूचियां तथा 5 परिशिष्ठ है | हमारे संविधान में कुल 1 ,45 ,000 शब्द है |

संविधान निर्माण में 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन लगे थे | इसकी मूल प्रति हिंदी और अंग्रेजी में लिखी गई है | संविधान की मूल प्रति  प्रेम बिहारी नारायण रायजादा द्वारा हस्त लिखित है |

भारतीय संविधान में विश्व के कई देशों के संविधानों के प्रावधानों को शामिल किया गया है |मुख्यतःअमेरिका , जापान , जर्मनी ,ऑस्ट्रेलिया आयरलैंड तथा कनाडा के संविधान शामिल हैं | भारतीय संविधान की प्रस्तावना इसकी आत्मा है | प्रस्तावना नागरिको को आपसी भाई चारा ,बंधुत्व के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान ,देश की एकता और अखंडता को कायम रखने का सन्देश देती है |

Facebook Comments