श्रावस्ती में 5 अवैध मदरसे और स्कूल सील, मान्यता के दस्तावेज नहीं मिलने पर प्रशासन की कार्रवाई
श्रावस्ती की जमुनहा तहसील में बिना मान्यता संचालित मदरसों और स्कूलों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर एसडीएम और खंड शिक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम ने बनकटवा, महोली, बहोरवा और बदला चौराहा में औचक छापेमारी की।
जांच के दौरान संबंधित संस्थानों के संचालक मान्यता और पंजीकरण से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद प्रशासन ने पांच मदरसों और स्कूलों को बंद कराकर सील कर दिया। एसडीएम रवि प्रताप सिंह ने बताया कि बिना मान्यता संचालित संस्थानों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Facebook Comments
