Saturday 19th of September 2026 04:33:53 PM

Breaking News
  • किसानो को मिलेगा फार्मर आई डी का लाभ , विभाग एग्री स्टैक लागू करेगा |
  • गोमती पुस्तक महोत्सव में गूंजी अंतरिक्ष की उड़ान |
  • बरेली पुलिस ने पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पन्ना लाल कश्यप को गिरफ्तार किया |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 Aug 2026 6:24 PM |   99 views

यूरिया की अवैध तस्करी पर कार्रवाई, पिकअप समेत खाद जब्त

देवरिया-जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह ने बताया है कि प्राप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष श्री रामपुर, बनकटा, जनपद-देवरिया के निर्देश पर उनके हमराह पूलिस बल द्वारा स्थान चित्रसेन बनकटा जो कि बिहार प्रान्त की सीमा पर स्थित है वहाँ पर पिकअप वाहन रजिस्ट्रेशन संख्या BR29P-4707 को रोक कर चेक किया गया जिसमे यूरिया एवं मैग्निशियम सल्फेट भरा हुआ था। जिसमें ग्रोमोर ब्राण्ड यूरिया 100 बोरी एवं जुआरी फार्महब का जय किसान ब्राण्ड मैग्निशियम सल्फेट 100 किग्रा० भरा हुआ था, जो बनकटा चित्रसेन के रास्ते बिहार प्रान्त भेजा जा रहा था।
 
उक्त कृत्य मेसर्स जनपद खाद एण्ड बीज भण्डार के प्रोपराइटर नितिश यादव पुत्र योगेन्द्र यादव निवासी ग्राम बिशुनपुरा, पो० रामपुर प्रतापुर जनपद देवरिया व उक्त फर्म के संचालक मुकेश सिंह पुत्र स्वं० रमाशंकर सिंह, निवासी ग्राम – बनकटा जगदीश, पो०-बांसोपटट्टी, थाना- श्रीरामपुर तहसील भाटपार रानी, जनपद देवरिया के द्वारा किया गया जिसमे वाहन चालक बदन यादव पुत्र एस०आर० यादव के साथ सभी का गठजोड़ प्रतीत हो रहा है।
 
उक्त कृत्य के लिए जिलाधिकारी के अनुमोदनोपरान्त फर्म के प्रोपराइटर योगेन्द्र यादव निवासी ग्राम बिशुनपुरा, पो० रामपुर प्रतापपुर, तहसील भाटपार रानी, जनपद देवरिया व उक्त फर्म के संचालक मुकेश सिंह पुत्र स्वं० रमाशंकर सिंह, निवासी ग्राम – बनकटा जगदीश, पो०-बांसोपटट्टी, थाना – श्रीरामपुर तहसील भाटपार रानी, जनपद देवरिया एवं वाहन चालक बदन यादव पुत्र एस०आर० यादव C/O भोला ओझा एट सन्ढा ढाला छपरा सारण, बिहार के विरूद्ध थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करा दिया गया ।जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि जनपद में निरन्तर सघन छापे की कार्यवाही की जाय यदि किसी भी उर्वरक विक्रेता द्वारा उर्वरकों के परिसंचलन, निर्धारित दर से अधिक दर पर विकी व टैगिंग इत्यादि में संलिप्तता पायी जाती है तो सम्बन्धित विक्रेता के विरूद्व प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए विधि संगत कार्यवाही सम्पादित की जाएगी।
Facebook Comments