Friday 1st of May 2026 09:27:08 PM

Breaking News
  • बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • पश्चिम बंगाल में गिनती से पहले बड़ा फैसला ,चुनाव आयोग ने 15 बूथों पर फिर वोटिंग का दिया आदेश |
  • राहुल गाँधी को हाई कोर्ट से राहत, दोहरी नागरिकता के मामले में FIR के आदेश पर रोक|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 May 2026 8:14 PM |   12 views

गुजरात के स्थापना दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया

सलेमपुर -आज राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर देवरिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के अवंतिका इकाई के अंतर्गत गुजरात के स्थापना दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया | जिसके मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरीश कुमार ने कहा कि आज ही के दिन सन 1960 में गुजरात आंदोलन की लंबी लड़ाई के बाद गुजरात का जन्म हुआ| आज गुजरात को 66 वर्ष पूर्ण हो गए हैं |गुजरात का इतिहास बहुत ही पुराना है |आजादी के बाद यह राज्य उपलब्ध संसाधनों के आधार पर भारत का प्रमुख संसाधन वाला राज्य बन गया और लगातार विकास के नए-नए अवसरों को स्थापित किया जा रहा है|

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक कुमार ने कहा कि गुजरात मॉडल विकास का पर्याय बन चुका है भारत में आने वाले समय में बुलेट ट्रेन से लेकर जितनी भी नए-नए विकास के प्रतिमान है वे सभी गुजरात में लागू हो रहे हैं| इस आधार पर गुजरात मॉडल से विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। व्यवसाय की दृष्टि से आजादी के बाद नए व्यापारिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है साथ ही मजदूर दिवस के अवसर पर भी छात्राओं को इस दिवस की प्रासंगिकता के विषय में बताया गया|

डॉ. कमला यादव ने कहा कि गुजरात मॉडल के आधार पर अगर विकास किया जाए तो संपूर्ण देश का विकास बहुत जल्दी विकसित राष्ट्र में आ जाएगा |

इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी गण एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

Facebook Comments