Sunday 14th of June 2026 01:22:08 AM

Breaking News
  • धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर अल्टीमेटम, अभिजीत दिपके की चेतावनी -अब युवा पीछे नही हटेंगे |
  • दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत को आंधी और बारिश से मिली बड़ी राहत|
  • अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगो की मौत | 
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Apr 2026 7:39 PM |   71 views

पडरौना में पहली बार पिंक रोजगार मेले का आयोजन, 80 महिला अभ्यर्थियों का चयन

पडरौना- आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पडरौना, कुशीनगर के परिसर में पिंक रोजगार मेले (केवल महिला अभ्यर्थियों हेतु) का पहली बार सफल आयोजन किया गया। इस मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिनमें वर्धमान टेक्सटाइल (सोलन, हिमाचल प्रदेश), प्रतिभा सिंटेक्स (धार, मध्य प्रदेश), मदरसन सुमी (नोएडा) एवं प्रोसपैरिटी फैशन लिमिटेड (गोरखपुर) प्रमुख रहीं। रोजगार मेले में कुल 150 महिला अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 80 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से विभिन्न पदों हेतु किया गया।
 
कार्यक्रम के दौरान नोडल प्रधानाचार्य द्वारा अपने संबोधन में विधायक पडरौना मनीष जायसवाल , जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
 
  इस अवसर पर प्रियम्बदा यादव (पिंक मेला प्रभारी), श्वेता, सुषमा सिंह, पूजा श्रीवास्तव, नेहा पासवान, कु० हर्षा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Facebook Comments