Saturday 19th of September 2026 08:09:31 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 Apr 2026 7:07 PM |   288 views

खरीफ-2026 के लिए निःशुल्क बीज मिनीकिट व अनुदानित बीज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू

देवरिया-जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में खरीफ-2026 सीजन हेतु किसानों को निःशुल्क बीज मिनीकिट एवं अनुदानित सामान्य बीज उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था लागू की गई है।
 
उन्होंने बताया कि कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा बीज वितरण प्रक्रिया में परिवर्तन किया गया है, ताकि किसानों के बीच पारदर्शी एवं समान रूप से बीजों का वितरण सुनिश्चित किया जा सके। नई व्यवस्था के तहत किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार बीज की अग्रिम ऑनलाइन बुकिंग करेंगे। यदि बुकिंग निर्धारित लक्ष्य से अधिक होती है, तो लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
 
चयनित किसान अपने विकास खंड के राजकीय कृषि बीज भंडार से पॉस मशीन पर अंगूठा लगाकर निःशुल्क मिनीकिट प्राप्त करेंगे। वहीं, अनुदानित बीज के लिए किसानों को निर्धारित कृषक अंश जमा कर बीज प्राप्त करना होगा।
 
जनपद में निःशुल्क वितरण हेतु अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, तिल एवं श्रीअन्न के मिनीकिट उपलब्ध हैं। वहीं, सामान्य वितरण के लिए ढैंचा, धान, अरहर, मूंग, उड़द तथा संकर बीज (मक्का एवं धान) अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
 
बीजों की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया 22 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक किसान खरीफ-2026 सीजन में खेती के लिए आवश्यक बीजों की बुकिंग कृषि विभाग के पोर्टल https://agriculture.up.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।
Facebook Comments