Saturday 19th of September 2026 07:10:32 PM

Breaking News
  • किसानो को मिलेगा फार्मर आई डी का लाभ , विभाग एग्री स्टैक लागू करेगा |
  • गोमती पुस्तक महोत्सव में गूंजी अंतरिक्ष की उड़ान |
  • बरेली पुलिस ने पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पन्ना लाल कश्यप को गिरफ्तार किया |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Mar 2026 6:50 PM |   240 views

अन्य पिछड़ा वर्ग प्रशिक्षण योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

कुशीनगर-शासन/उद्योग निदेशालय, उत्तर प्रदेश, कानपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में संचालित अन्य पिछड़ा वर्ग प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत पिछड़ी जाति के व्यक्तियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से चार माह का सामूहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाना है।
 
प्रवीण कुमार मौर्य उपायुक्त उद्योग (एच.आर.)जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र,कुशीनगर ने बताया कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान चयनित प्रशिक्षणार्थियों को स्वल्पाहार एवं मार्ग व्यय के रूप में  रु 1,250/- प्रति व्यक्ति प्रतिमाह प्रदान किए जाने का प्रावधान है।
 
जनपद कुशीनगर के केवल अन्य पिछड़ा वर्ग के इच्छुक महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी, जिनकी न्यूनतम शैक्षिक योग्यता जूनियर हाईस्कूल अथवा उससे अधिक हो तथा आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य हो, प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण ट्रेड में इलेक्ट्रिशियन (केवल पुरुष अभ्यर्थियों हेतु), टेलरिंग (केवल महिला अभ्यर्थियों हेतु)
 
इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट www.msme.up.gov.in⁠� पर “अन्य पिछड़ा वर्ग” विकल्प में जाकर 26 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 
योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, कुशीनगर कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
Facebook Comments