Wednesday 29th of April 2026 04:59:39 PM

Breaking News
  • अमित शाह का पश्चिम बंगाल में बड़ा वादा बीजेपी आई तो रात 1 बजे भी बेटियां रहेंगी सुरक्षित |
  • स्वाति मालीवाल बीजेपी में शामिल ,बोलीं -केजरीवाल ने मुझे  गुंडों से पिटवाया |
  • कल लखनऊ सुपर जायटस का मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स से |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Mar 2026 7:53 PM |   111 views

यौन उत्पीड़न की शिकायतों के लिए सुरक्षित ऑनलाइन मंच है शी-बॉक्स पोर्टल- वंदना वर्मा

लखनऊ:शी-बाक्स (सेक्सुअल हैरेसमेंट इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स) भारत सरकार द्वारा संचालित एक ऑन लाइन पोर्टल है, जो कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतें दजे करने के लिये एक सुरक्षित और गोपनीय मंच प्रदान करता है। यह 2013 के POSH दजे अधिनियम के तहत काम करता है, जो निजी और सरकारी दोनों क्षेत्रों में सभी कार्यरत महिलाओं के लिये उपलब्ध है।
 
शी-बाक्स पोर्टल की मुख्य विशेषतायें –
ऑन लाइन शिकायतः महिलाएँ घर बैठे ही शी-बाक्स वेबसाइट पर अपनी
शिकायत दर्ज कर सकती हैं।
 
गोपनीयताः आपकी व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखा जाता है।
 
बहुभाषी सहायताः पोर्टल हिन्दी और अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में उपलब्ध है।
 
तेजी से कार्यवाहीः शिकायत सीधे संबंधित प्राधिकारी (कार्यालय में गठितICआन्तरिक समिति अथवा जनपद स्तर पर गठित LC स्थानीय समिति )
शिकायत कैसे दर्ज करें step by step-
वेबसाइट पर जाएः शी-बाक्स के अधिकारिक वेबसाइट पर जाए, जिसका लिंक निम्नवत है-https://shebox.wcd.gov.in
पंजीकरण -रजिस्टर योर कंप्लेट पर क्लिक करें।
 
विवरण भरेंः अपनी और अपने कार्यस्थल से संबंधित सभी जानकारी सही-सही भरें।
 
सबमिट करेंः शिकायत सबमिट करें, और ट्रेकिंग नम्बर संभाल कर रखें।
 
यह पोर्टल कामकाजी महिलाओं को सशक्त बनाने और कार्यस्थलों को सुरक्षित और सामावेशी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।
 
निदेशक महिला कल्याण वंदना वर्मा ने बताया कि शी-बॉक्स पोर्टल कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न के मामलों की शिकायत दर्ज करने का एक सरल, सुरक्षित और प्रभावी माध्यम है।
 
उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से महिलाएँ बिना किसी भय के अपनी शिकायत दर्ज कर सकती हैं, जिससे संबंधित प्राधिकारियों द्वारा समयबद्ध और पारदर्शी कार्यवाही सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने सभी कामकाजी महिलाओं से इस पोर्टल की जानकारी प्राप्त करने तथा आवश्यकता पड़ने पर इसका उपयोग करने की अपील की।
Facebook Comments