Tuesday 27th of October 2026 03:33:47 PM

Breaking News
  •  कैराना में ओवैसी का बयान ,बोले उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार नहीं चाहते ,अखिलेश राहुल क्यों डरते हैं? पता नहीं |
  • आठ साल बाद सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला ,राहुल गाँधी मानहानि केस में बरी |
  • ओडिशा में चक्रवात की आशंका ,6 जिलों में हाई अलर्ट 
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Mar 2026 8:08 PM |   192 views

एजेंसियों के द्वारा गैस का ब्लैक/ गलत वितरण किया गया तो होगी एफआईआर

गोण्डा -जिला पंचायत सभागार, गोण्डा में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में पेट्रोलियम पदार्थों के व्यवस्थापन एवं सुचारु वितरण के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ गैस एजेंसियों एवं पेट्रोल पंप संचालकों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा उनके वितरण में पारदर्शिता बनाए रखना था।
 
बैठक के दौरान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभी संबंधित एजेंसियों के पदाधिकारियों एवं अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों के वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी (ब्लैक मार्केटिंग) किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 
उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी गैस एजेंसी द्वारा गलत तरीके से गैस वितरण या कालाबाजारी की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित एजेंसी के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कराते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद की सभी गैस एजेंसियों के कनेक्शनों का विवरण तथा गैस बुकिंग से संबंधित सभी आवश्यक डिटेल्स तत्काल उपलब्ध कराई जाएं, जिससे वितरण प्रणाली की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि सभी एजेंसियां निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुसार ही कार्य करें तथा उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
 
बैठक के दौरान पेट्रोल पंप संचालकों के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जनपद में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से पेट्रोलियम पदार्थों का संग्रहण न करें।
 
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी बनाए रखी जाए, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनपद में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
 
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, उपजिलाधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी करनैलगंज, उपजिलाधिकारी तरबगंज, पुलिस क्षेत्राधिकारी मनकापुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर, जिला पूर्ति अधिकारी सहित सभी एजेंसियों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
Facebook Comments