Monday 27th of July 2026 05:13:02 AM

Breaking News
  • जम्मू श्रीनगर हाई वे -44 पर भारी भूस्खलन , हाई वे बंद |
  • निर्मला सीतारमण ने नए आयकर भवन “आयकर सिंधु का उद्घाटन किया |
  • कॉमनवेल्थ गेम्स में नालंदा के झंडू कुमार ने जीता कांस्य पदक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 10 Mar 2026 5:19 PM |   260 views

परिवार न्यायालय देवरिया में परामर्शदाता के चार पदों पर होगी नियुक्ति

देवरिया-प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, देवरिया ने बताया कि  उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशानुसार परिवार न्यायालय, देवरिया में परामर्शदाता (काउन्सलर) के चार पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। प्राप्त आवेदन पत्रों को उत्तर प्रदेश शासन को अग्रसारित किया जाएगा। इसके लिए निर्धारित अर्हताएं तय की गई हैं।
 
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी के पास समाजशास्त्र या मनोविज्ञान में से किसी एक विषय में स्नातक की डिग्री तथा समाज सेवा का अनुभव होना अनिवार्य है। सामाजिक कार्य में मास्टर डिग्री रखने वाले एवं पारिवारिक काउंसिलिंग में दो वर्ष का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। आवेदन के समय अभ्यर्थी की आयु 35 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
 
परामर्शदाता का कार्यकाल प्रारंभ में तीन वर्ष का होगा।  उच्च न्यायालय की संस्तुति के आधार पर इस अवधि के लिए पुनर्विचार किया जा सकता है। यह नियुक्ति शासकीय सेवा नहीं मानी जाएगी तथा परामर्शदाता न्यायालय से संविदा के आधार पर संबद्ध रहेंगे। चयनित परामर्शदाताओं को शासनादेश के अनुसार 1000 रुपये प्रति कार्य दिवस अथवा अधिकतम 24,000 रुपये प्रतिमाह, जो भी कम हो, मानदेय के रूप में देय होगा।
 
आवेदन पत्र का प्रारूप जनपद न्यायालय देवरिया की आधिकारिक वेबसाइट https://deoria.dcourts.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र शैक्षिक एवं अनुभव प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित छायाप्रति सहित 23 मार्च 2026 तक कार्यालय, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, देवरिया में पंजीकृत डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से जमा किए जा सकते हैं।
Facebook Comments