Wednesday 22nd of July 2026 08:15:05 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Feb 2026 6:09 PM |   102 views

20 किलोग्राम दूषित मिठाई नष्ट कराई गई

खलीलाबाद-आज जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड- 2 सतीश कुमार के निर्देशन एवं नेतृत्व में आम जनमानस को होली पर्व के दृष्टिगत शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य खलीलाबाद तहसील के गोला बाजार स्थित भगवती स्वीट में छापा मार कर एक नमूना खोए का व एक नमूना छेना का संग्रहित किया |लगभग 20 किलोग्राम दूषित मिठाई मौके पर नष्ट कराई गई, वह साफ सफाई ठीक ना होने पर सुधार नोटिस दी गया |

साथ ही साथ खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा पंजीकरण के माध्यम से व्यवसाय कर रहा था| जिसे लाइसेंस में परिवर्तन कराने हेतु निर्देश दिए गए व संग्रहित नमूने को खाद्य प्रयोगशाला जांच हेतु भेजा गया |

जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी मिश्रीलाल मौजूद रहे  ।

Facebook Comments