Thursday 13th of August 2026 11:55:14 PM

Breaking News
  • अयोध्या में महिला आयोग अध्यक्ष ने महिला समूहों से किया संवाद |
  • नीति आयोग की ABP रैकिंक में गोरखपुर का बजा डंका |
  • छतीसगढ़ हिरासत मौत मामले की जांच सीबीआई को सौपी गई|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Feb 2026 7:17 PM |   274 views

सैमसंग इंडिया ने शोस्‍टॉपर कैमरा, अल्‍ट्रा स्‍मूद डिस्‍प्‍ले और प्रीमियम लेदर डिजाइन के साथ लॉन्‍च किया गैलेक्‍सी F70e 5G

गुड़गांव– सैमसंग, भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, ने आज गैलेक्‍सी F70e 5G को लॉन्‍च किया है। यह नई गैलेक्‍सी F70 सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन है, जिसे खासतौर पर युवा जेन जी यूजर्स के लिए बनाया गया है। इसमें बेहतरीन कैमरा अनुभव, अल्ट्रा स्मूद डिस्प्ले और प्रीमियम लेदर फिनिश दी गई है, ताकि रोज़ाना क्रिएट करने, शेयर करने और खुद को एक्सप्रेस करने वाले युवा इसे पसंद करें।
 
अक्षय एस. राव, डायरेक्टर, MX बिजनेस, सैमसंग इंडिया ने कहा, “नया गैलेक्‍सी F70e 5G सैमसंग की उस मजबूत सोच को दिखाता है कि हम अपने पैसे को महत्‍व देने वाले युवाओं को ऐसे नए-नए फीचर्स देकर आगे बढ़ने में मदद करना चाहते हैं। इस फोन में अपने सेगमेंट का सबसे अच्छा कैमरा है, जो बहुत तेज़ और साफ़ पोर्ट्रेट फोटो खींचता है। साथ ही 120Hz का स्मूद डिस्प्ले है और पीछे प्रीमियम लेदर जैसा खूबसूरत फिनिश है। गैलेक्‍सी F70e 5G हमारे एनर्जी से भरपूर जेन जी दोस्तों की बड़ी-बड़ी चाहतों और सपनों को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हम बहुत खुश हैं कि इसे भारत के लोगों तक ला रहे हैं और इससे स्मार्टफोन की दुनिया में सैमसंग के भरोसेमंद ब्रांड को और भी मजबूत कर रहे हैं।”
 
दिन हो या रात – शार्प और शानदार पोर्ट्रेट –
गैलेक्‍सी F70e 5G में ऐसा कैमरा सिस्टम है जो शेयर करने लायक कंटेंट बना सकता है। इसमें 50MP का हाई-रेजोल्यूशन मेन कैमरा है, जो लैंडस्केप, सूर्यास्त, सड़क के नज़ारे और कैंडिड फोटोज़ को बहुत डिटेल और खूबसूरत रंगों के साथ कैप्चर करता है।
 
मेन कैमरा में f/1.8 अपर्चर और सेकेंडरी डेप्थ कैमरा मिलकर नैचुरल बोकेह इफेक्ट देते हैं – यानी सब्जेक्ट शार्प रहता है और बैकग्राउंड हल्का ब्लर हो जाता है। इससे किसी भी लाइट में बेहतरीन पोर्ट्रेट बनते हैं।
 
इसमें नाइट मोड की मदद से कम रोशनी में भी ब्राइट और डिटेल वाली तस्वीरें आती हैं। साथ ही, तेज़ धूप या रोशनी वाली रात की तस्वीरों में बैलेंस्ड एक्सपोज़र मिलता है, लाइट फ्लेयर कम होता है और डिटेल बरकरार रहती है। 8MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल को क्लियर और चमकदार बनाता है। सोशल मीडिया यूजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए यह कैमरा सिस्टम कहीं भी हाई-क्‍वॉलिटी कंटेंट बनाने में मदद करता है।
Facebook Comments