Sunday 20th of September 2026 03:28:03 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 Feb 2026 7:53 PM |   332 views

लगातार ग्यारहवीं बार भदैया बना ओवर आल चैंपियन

सुल्तानपुर – जिले के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ l कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि डीएफओ अमित सिंह एवं विशिष्ट अतिथि क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने किया |

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि दो दिवसीय जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह में 14 ब्लॉक और नगर क्षेत्र की ने बढ़िया प्रदर्शन किया|197 अंक प्राप्त कर लगातार ग्यारहवीं बार भदैया बना ओवर आल चैंपियन,137 अंकों के साथ धनपतगंज ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया वहीं जयसिंहपुर ब्लॉक ने 116 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया|

दिन भर चली प्रतियोगिता में 100 मीटर जूनियर में कूरेभार के अविनाश प्रथम चक्का फेंक जूनियर बालक में भदैया के वीरू रहे l टेबल टेनिस बालक वर्ग में दूबेपुर प्रथम और भदैया द्वितीय रहा वहीं बालिका वर्ग में भदैया प्रथम और दूबेपुर दूसरे स्थान पर रहा |

बैडमिंटन में जयसिंहपुर बालक बालिका दोनों वर्गों में विजेता रहा दोनों वर्गों में उपविजेता भदैया रहा | जूडो कुश्ती में भदैया और धनपतगंज का दबदबा रहा जिसमें कई भार वर्ग में प्रतियोगिता संपन्न हुई | व्यक्तिगत चैंपियनशिप प्राथमिक बालक वर्ग में दूबेपुर के जोहिद और बालिका में आर्या यादव कूरेभार रही जूनियर बालक में दूबेपुर के योगेश रहे वहीं बालिका में कुड़वार की अनुश्री मिश्रा ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया |

इस बीच सभी ब्लॉक व्यायाम शिक्षकों के बीच दौड़ प्रतियोगिता हुई जिसमें लंभुआ के पंकज सिंह प्रथम वहीं धनपतगंज के अरविंद सिंह द्वितीय रहे दूसरी दौड़ खेल अनुदेशकों और शिक्षा मित्रों के मध्य हुई जिसमें भदैया के उमेश यादव प्रथम और मोतिगरपुर के अजहर द्वितीय रहे | संचालन अनिल यादव और बबिता सिंह ने किया | जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी ने बताया कि विजेता खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे|

जिला व्यायाम शिक्षिका ने बताया कि पात्रता संबंधी सभी कार्य पूर्ण कराते हुए विजेता खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा जिससे मंडल में अच्छा प्रदर्शन हो सके|

इस अवसर पर जिला स्काउट मास्टर धर्मेंद्र सिंह जिला गाइड कैप्टन ज्योति सिंह ब्लॉक के व्यायाम शिक्षक, शिक्षक संघों के पदाधिकारी सहित शिक्षक मुनेंद्र मिश्रा रितेश त्रिपाठी जितेंद्र मौर्य संतोष सिंह मनोज राहुल गायत्री सिंह अर्जुन यादव अनुपम शुक्ला सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे |

Facebook Comments