Saturday 19th of September 2026 03:45:39 PM

Breaking News
  • किसानो को मिलेगा फार्मर आई डी का लाभ , विभाग एग्री स्टैक लागू करेगा |
  • गोमती पुस्तक महोत्सव में गूंजी अंतरिक्ष की उड़ान |
  • बरेली पुलिस ने पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पन्ना लाल कश्यप को गिरफ्तार किया |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 31 Jan 2026 7:42 PM |   246 views

जनभवन में तीन दिवसीय प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी की जाएगी आयोजित

लखनऊ: जनभवन प्रांगण, लखनऊ में आयोजित की जा रही 06 से 08 फरवरी तक तीन दिवसीय प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2026 के अंतर्गत विभिन्न वर्गों के उद्यानों एवं गृहवाटिकाओं की प्रतियोगिता हेतु जजिंग कार्य का शुभारम्भ 31 जनवरी 2026 को किया गया, जो 01 फरवरी 2026 तक जारी रहेगा।

निदेशक उद्यान बीपी राम ने बताया कि इस वर्ष जनपद लखनऊ से विभिन्न श्रेणियों में कुल 243 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई हैं। प्रतियोगिता में शासकीय, अर्धशासकीय, संस्थागत एवं व्यक्तिगत स्तर पर विकसित उद्यानों और गृहवाटिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की है।

प्रदर्शनी के अंतर्गत उद्यान विभाग, भारतीय सेना, रेलवे, पीएसी मुख्यालय, मेट्रो रेल कॉरपोरेशन, नगर निगम, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास एवं विकास परिषद, एसजीपीजीआई, आरडीएसओ, आईआरटीएम, जन भवन सहित अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों के उद्यानों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही व्यक्तिगत उद्यान प्रेमियों द्वारा विकसित गृहवाटिकाओं ने भी प्रतियोगिता में विशेष आकर्षण उत्पन्न किया है।

इसके अतिरिक्त, शहर के ऐतिहासिक एवं विरासत स्थलों जैसे बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, सहादत अली ख़ां का मकबरा आदि के उद्यानों को भी प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में सम्मिलित किया गया है, जिससे प्रदर्शनी को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गरिमा प्राप्त हुई है।

प्रतियोगिता में प्राप्त सभी प्रविष्टियों का मूल्यांकन भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश के औद्यानिकी से संबंधित प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों, साथ ही प्रदेश उद्यान विभाग में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त विषय विशेषज्ञों से गठित निर्णायक मंडलों द्वारा किया जा रहा है। जजिंग के दौरान पौधों की गुणवत्ता, सौंदर्य, नवाचार, रख-रखाव एवं पर्यावरणीय संतुलन जैसे मापदंडों को विशेष रूप से ध्यान में रखा जा रहा है।

Facebook Comments