Saturday 19th of September 2026 04:38:31 PM

Breaking News
  • किसानो को मिलेगा फार्मर आई डी का लाभ , विभाग एग्री स्टैक लागू करेगा |
  • गोमती पुस्तक महोत्सव में गूंजी अंतरिक्ष की उड़ान |
  • बरेली पुलिस ने पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पन्ना लाल कश्यप को गिरफ्तार किया |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 31 Jan 2026 5:32 PM |   254 views

राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), गोरखपुर का संयुक्त निरीक्षण

कुशीनगर-आज जनपद न्यायाधीश संजीव कुमार त्यागी के आदेशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वावधान में प्रभात सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर एवं शान्तनु तंवर, प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड, कुशीनगर द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), गोरखपुर का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया गया।
 
निरीक्षण के दौरान किशोर अपचारियों से उनके स्वास्थ्य, रहन-सहन तथा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। किशोर अपचारियों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा जो बाल अपचारी तकनीकी शिक्षा में रुचि रखते पाए गए, उन्हें तकनीकी शिक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
 
निरीक्षण के क्रम में बाल सम्प्रेक्षण गृह के भोजनालय का भी मुआयना किया गया। किशोर अपचारियों द्वारा बताया गया कि उन्हें निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाता है। यह सुनिश्चित किया गया कि बच्चों को स्वास्थ्यवर्धक एवं सुपाच्य भोजन मिले, तथा भोजन में हरी सब्जियों को अनिवार्य रूप से शामिल किए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
 
साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया तथा स्वच्छ भारत अभियान की महत्ता बताते हुए स्वच्छता बनाए रखने के विषय में विस्तार से समझाया गया। इस दौरान अजीत यादव, प्रभारी सहायक अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि दवाओं की कमी बनी रहती है, जिसके संबंध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को पत्र प्रेषित किया गया है, किंतु अब तक दवाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं।
 
निरीक्षण के दौरान प्रभारी सहायक अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में निवासरत किशोर अपचारियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए तथा ऐसी एनजीओ का चयन किया जाए, जिनके माध्यम से उन्हें रोजगार उपलब्ध कराकर पुनर्वास करते हुए समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। साथ ही माननीय चेयरमैन, उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने एवं आवश्यक कार्यवाही करने हेतु भी निर्देश दिए गए।
 
निरीक्षण के समय संजय कुमार नायक (क्राफ्ट प्रशिक्षक), शिवशंकर लाल (केयर टेकर), अरविन्द यादव (केयर टेकर), हेमन्त कुमार मौर्या (काउंसलर – आउटसोर्सिंग), विजय कुमार (काउंसलर – आउटसोर्सिंग), आशीष निषाद (स्टोरकीपर – आउटसोर्सिंग) एवं दीपक जायसवाल (स्टोरकीपर – आउटसोर्सिंग) सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Facebook Comments