Saturday 13th of June 2026 08:14:59 AM

Breaking News
  • धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर अल्टीमेटम, अभिजीत दिपके की चेतावनी -अब युवा पीछे नही हटेंगे |
  • दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत को आंधी और बारिश से मिली बड़ी राहत|
  • अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगो की मौत | 
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Jan 2026 7:43 PM |   164 views

यात्रीगण कृपया ध्यान दें

गोरखपुर- दक्षिण मध्य रेलवे के सिकन्दराबाद मंडल पर काजीपेट-बल्लहारशाह खण्ड के मंदमारि स्टेशन पर तीसरी लाइन पैच निर्माण के परिप्रेक्ष्य में प्री-नान इंटरलॉक एवं नान इंटरलॉक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा।

निरस्तीकरण-
  • गोरखपुर से 12 एवं 13 फरवरी, 2026 को चलने वाली 12511 गोरखपुर-कोच्चुवेली एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 
  • कोच्चुवेली से 10 एवं 11 फरवरी, 2026 को चलने वाली 12512 कोच्चुवेली-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 
  • बरौनी से 09 फरवरी, 2026 को चलने वाली 12521 बरौनी-एर्णाकुलम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। एर्णाकुलम से 13 फरवरी, 2026 को चलने वाली 12522 एर्णाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 
  •  कान्तिवीर संगोल्लि रायायण्ण, बेंगलुरू से 03 एवं 10 फरवरी, 2026 को चलने वाली 05073 कान्तिवीर संगोल्लि रायायण्ण, बेंगलुरू-लालकुआं विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। 
  • लालकुआं से 31 जनवरी, 2025 एवं 07 फरवरी, 2026 को चलने वाली 05074 लालकुआं-कान्तिवीर संगोल्लि रायायण्ण, बेंगलुरू विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन-
  • यशवंतपुर से 05 एवं 12 फरवरी, 2026 को चलने वाली 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग काचीगुडा-काजीपेट-बल्हारशाह-नागपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग काचीगुडा-निजामाबाद-मुदखेड-पिंपल खुटी-नागपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
  • गोरखपुर से 04 फरवरी, 2026 को चलने वाली 12589 गोरखपुर-चर्लपल्ली एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग नागपुर-बल्लहारशाह-काजीपेट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग नागपुर-पिंपल खुटी-मुदखेड-निजामाबाद के रास्ते चलाई जायेगी।
  • कोच्चुवेली से 27, 28 जनवरी, 01 एवं 03 फरवरी,2026 को चलने वाली 12512 कोच्चुवेली-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गूडूर-विजयवाडा-वारंगल-बल्हारशाह-नागपुर-इटारसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गूडूर-विजयवाडा-काजीपेट-मौला अलि सी केबिन-हजूर साहिब नान्देड-अकोला-इटारसी के रास्ते चलाई जायेगी।
  • एर्णाकुलम से 31 जनवरी एवं 06 फरवरी, 2026 को चलने वाली 12522 एर्णाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गूडूर-विजयवाडा-वारंगल-बल्हारशाह-नागपुर-इटारसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गूडूर-विजयवाडा-काजीपेट-मौला अलि सी केबिन-हजूर साहिब नान्देड-अकोला-इटारसी के रास्ते चलाई जायेगी।  
  • गोरखपुर से 02 एवं 09 फरवरी, 2026 को चलने वाली 22533 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग इटारसी-नागपुर-बल्हारशाह-काजीपेट-सिकन्दराबाद-सुलेहल्ली के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इटारसी-अकोला-पूर्णा-निजामाबाद-सिकन्दराबाद-सुलेहल्ली के रास्ते चलाई जायेगी।
  • गोरखपुर से 04 एवं 11 फरवरी, 2026 को चलने वाली 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग सिकन्दराबाद-काजीपेट-बल्हारशाह-नागपुर-इटारसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सुलेहल्ली-सिकन्दराबाद-निजामाबाद-पूर्णा-अकोला-इटारसी के रास्ते चलाई जायेगी।
Facebook Comments