Sunday 11th of October 2026 06:55:22 AM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Jan 2026 8:01 PM |   300 views

सुल्तानपुर में तैनात खान निरीक्षक पंकज कुमार को किया गया निलम्बित

लखनऊ:माला श्रीवास्तव, सचिव एवं निदेशक भुतत्व एवं खनिकर्म विभाग उत्तर प्रदेश, द्वारा जनपद सुल्तानपुर में तैनात खान निरीक्षक पंकज कुमार को अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही व उदासीनता बरते जाने तथा अवैध खनन व अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण रखे जाने में विफल होने के दृष्टिगत सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेन्स की नीति के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मुख्यालय लखनऊ सम्बद्ध कर दिया गया है।
 
यह जानकारी देते हुये सचिव व निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग माला श्रीवास्तव ने बताया अवैध खनन व अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के बहुत सख्त निर्देश विभाग के सभी अधिकारियो व कर्मचारियों को दिये गये हैं और कहीं भी किसी भी स्तर पर कोई विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उप खनिजों के अवैध खनन या अवैध परिवहन मे संलिप्त पाया गया तो उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।
Facebook Comments