Wednesday 26th of August 2026 01:58:41 PM

Breaking News
  • संस्थानों के ड्रेस कोड का सम्मान हो – मुख्तार अब्बास नकवी |
  • उत्तर प्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला -60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा|
  • लखनऊ में बारिश का सिलसिला जारी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Jan 2026 7:22 PM |   150 views

यात्रीगण कृपया ध्यान दें

गोरखपुर- रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु उत्तर रेलवे के जम्मूतवी मंडल पर कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य पुल संख्या-17, शहीद कप्तान तुषार महाजन उधमपुर-चक रखवाल स्टेशनों के मध्य पुल संख्या-163 तथा पठानकोट कैंट-कंद्रोरी स्टेशनों के मध्य पुल सख्या-137 एवं 232 पर इंजीनियरिंग कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण निम्नवत रहेगा।

 
निरस्तीकरण-
  • काठगोदाम से 31 मार्च, 2026 तक चलने वाली 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  • जम्मूतवी से 29 मार्च, 2026 तक चलने वाली 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  • कानपुर सेंट्रल से 31 मार्च, 2026 तक चलने वाली 12209 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  • काठगोदाम से 30 मार्च, 2026 तक चलने वाली 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  • गाजीपुर सिटी से 27 मार्च, 2026 तक चलने वाली 14611 गाजीपुर सिटी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  • श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 26 मार्च, 2026 तक चलने वाली 14612 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
Facebook Comments