Thursday 5th of November 2026 11:47:49 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Dec 2025 7:46 PM |   200 views

यूरिया की ओवररेटिंग व टैगिंग पर एफआईआर के निर्देश

अमेठी। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद अमेठी के गौरीगंज रैक प्वाइंट पर आज इफको यूरिया की 2,653 मीट्रिक टन (58,962 बोरी) की रैक प्राप्त हुई है। प्राप्त उर्वरक को रैक से ही जनपद की समस्त साधन सहकारी समितियों, एग्री जंक्शन केंद्रों, इफको सेवा केंद्रों एवं आईएफएफडीसी केंद्रों पर आपूर्ति कर दी गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जनपद में कुल 16,135 मीट्रिक टन यूरिया तथा 2,641 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है।
 
उपलब्ध उर्वरकों का वितरण खतौनी के आधार पर पीओएस मशीन के माध्यम से कृषकों को किया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और वास्तविक किसानों को ही लाभ मिल सके। जिला कृषि अधिकारी ने जनपद के समस्त उर्वरक विक्रेताओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित मूल्य पर ही, केवल खतौनी के आधार पर पीओएस मशीन से यूरिया का वितरण सुनिश्चित किया जाए।
 
उन्होंने स्पष्ट किया कि यूरिया के साथ किसी भी अन्य उत्पाद की टैगिंग या ओवररेटिंग कदापि नहीं की जाएगी। यदि कोई विक्रेता नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया, तो उसके विरुद्ध सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
 
Facebook Comments