Wednesday 15th of April 2026 05:46:19 AM

Breaking News
  • 30 मई तक पूरा करें पहले चरण के वेदर स्टेशन बनाने का काम-सूर्य प्रताप शाही |
  • आज रात पूरी सभ्यता का अंत हो जायेगा -ट्रम्प|
  • उत्तरप्रदेश में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Dec 2025 3:51 PM |   201 views

महिलाओं, भूमिहीनों, असंगठित मजदूरों को दिया जाये,”श्रम सम्मान निधि-” संजयदीप कुशवाहा

राष्ट्रीय समानता दल, राष्ट्रीय महिला बहुजन संगठन तथा सामाजिक–राजनीतिक प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा गांधी चौक, सलेमपुर परिसर में लोक कल्याणकारी राज्य की अवधारणा पर एक चिंतन बैठक आयोजित की गई।
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजयदीप कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय समानता दल उत्तर प्रदेश ने कहा कि महिलाओं, असंगठित मजदूरों एवं भूमिहीन परिवारों को श्रम सम्मान निधि प्रदान किए जाने की जरूरत है किसान अन्न उत्पादन करता है तो महिलाएं देश का भविष्य गढ़ती हैं|
 
किंतु महिलाओं के श्रम का न तो परिवार स्तर पर और न ही राष्ट्र स्तर पर समुचित मूल्यांकन होता है। इसी प्रकार असंगठित क्षेत्र के मजदूर देश के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, परंतु उनके श्रम को भी उचित सम्मान एवं सुरक्षा प्राप्त नहीं है। वहीं भूमिहीन परिवार कुट एवं बटाई पर खेती कर अन्न उत्पादन करते हैं|
 
लेकिन उन्हें कृषि से संबंधित अधिकांश सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता। इन सभी वर्गों के अमूल्य श्रम का सम्मान करते हुए प्रति परिवार/व्यक्ति प्रतिमाह 5000 (पांच हजार रुपये) की “श्रम सम्मान निधि” प्रदान किए जाने की मांग करता हूँ।
 
अगमस्वरूप कुशवाहा राष्ट्रीय मुख्यमहासचिव आरएसडी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के सीएचसी एवं पीएचसी को सुदृढ़ एवं संसाधनयुक्त किया जाये|
 
हरेराम आर्य प्रदेश उपाध्यक्ष सपा अनुसूचित मोर्चा ने कहा कि जनपद देवरिया में स्वास्थ्य विभाग की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। चिकित्सक, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कर्मचारियों की उपलब्धता सृजित पदों के सापेक्ष लगभग 50 प्रतिशत ही है। इसके परिणामस्वरूप मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में वृद्धि देखी जा रही है।
 
सुरेंद्र बौद्ध संस्थापक राष्ट्रीय महिला बहुजन संगठन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) गरीब एवं कम आय वर्ग के लिए जीवनरक्षक केंद्र हैं। इन्हें पर्याप्त चिकित्सक, नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ तथा आवश्यक चिकित्सकीय उपकरणों से सुसज्जित कर सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जाना नितांत आवश्यक है।
 
विजय कुमार जिलाध्यक्ष आरएसडी ने कहा कि सीएचसी सलेमपुर का नामकरण “जननायक हरिकेवल प्रसाद कुशवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र” किए जाने की मांग करता हूँ| जननायक हरिकेवल प्रसाद कुशवाहा ने अपना संपूर्ण जीवन शोषित, वंचित एवं पिछड़े समाज के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उन्होंने सलेमपुर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व दो बार विधानसभा तथा चार बार लोकसभा में किया और प्रदेश में वे जननायक के रूप में प्रतिष्ठित रहे।
 
श्यामदेव यादव सीपीआई खेमका ने कहा कि सीएचसी सलेमपुर का नामकरण उनके नाम पर किए जाने से उनके संघर्षों एवं विचारों को स्थायी सम्मान प्राप्त होगा। विमलेश कुमार आरएसडी ने कहा कि हरिकेवल गरीबों के मसीहा थे। आने वाली पीढ़ियों को समाज एवं देश के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा मिलेगी।
 
कार्यक्रम का संचालन अभय कुमार ने किया |अध्यक्षता मोतीलाल ने किया।कार्यक्रम के बाद राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र एसडीएम सलेमपुर को दिया गया।
 
उमेश यादव, हरिनारायण कुशवाहा, उमाशंकर कुशवाहा, राजेंद्र, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
Facebook Comments