Wednesday 22nd of July 2026 02:29:24 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Dec 2025 3:35 PM |   235 views

बैतालपुर चीनी मिल को चलाने के लिए आंदोलन 331 वें दिन भी जारी रहा

देवरिया-चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में बैतालपुर चीनी मिल को चलाने के लिए देवरिया कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा धरना आज 331 वें दिन भी जारी रहा । 
 
चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति की अध्यक्ष बृजेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि आज कड़ाके की ठंड में किसानों ने धरना स्थल पर अलाव जलाए और नारेबाजी की चीनी मिल चलाने के लिए,कृषि प्रधान देश के अन्नदाता किसान अपने मांगों के लिए निरंतर शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं। लेकिन सरकार के कानों में जू नहीं रेंग रहा है यह शर्मनाक है कि चीनी मिल को चलाने का वादा करने वाली सरकार वादा खिलाफी कर रही है । देश स्तर में भी किसानों के साथ वादा खिलाफी चल रही है ।
 
जबकि मुख्यमंत्री देवरिया के चुनावी जनसभा में सन 2019 से लगातार चुनावी घोषणा में बैतालपुर चीनी काम्प्लेक्स  लगाने का घोषणा कर रहे हैं । लेकिन घोषणा के बाद भी बैतालपुर चीनी मिल चलाने की कोई प्रक्रिया दिखाई नहीं दे रही है। अगर बैतालपुर चीनी मिल जल्द से जल्द नहीं चलाई गई तो किसान सड़क पर तथा गांव में प्रचार -प्रसार करके एक लंबा आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं आंदोलन की सारी जिम्मेदारी शासन- प्रशासन की होगी |
 
आज धरने पर विकास दूबे ,पंडित वेद प्रकाश ,संजीव शुक्ला ,विजय शंकर कर्मयोगी ,नईम खान ,बकरीदन उर्फ बरकत अली ,उग्रसेन सिंह ,श्री राम मिश्रा,ए के मिश्रा ,राम इकबाल चौहान ,चंद्रभान यादव,अमित पांडे ,गौरव यादव ,रामधारी यादव ,पन्नालाल पाठक,इत्यादि लोग उपस्थित रहे । 
Facebook Comments