Thursday 5th of November 2026 11:48:37 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Dec 2025 8:15 PM |   257 views

ओरामाइन डाई से रंगा 372 क्विंटल भुना चना जब्त

कानपुर-आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में आज सहायक आयुक्त (खाद्य) संजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में जनपद कानपुर नगर में बड़ी कार्रवाई की गई।
 
प्राप्त अभिसूचना के आधार पर एफएसडीए कानपुर नगर की टीम द्वारा बाबा बैजनाथ ट्रेडर्स, बिनगवां में छापा मारा गया। जांच के दौरान वहां संग्रहीत 1240 बोरा भुना चना (अनुमानित मूल्य रु 33,48,000/-) की प्रारंभिक जांच की गई, जिसमें भुना चना ओरामाइन डाई से रंगा हुआ पाया गया।
 
खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को देखते हुए मौके पर नमूना संग्रह कर विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत सम्पूर्ण स्टॉक को जब्त कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार की जाएगी।
 
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा जनहित में ऐसे मिलावटी एवं अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।
Facebook Comments