Wednesday 4th of November 2026 04:34:07 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Dec 2025 7:27 PM |   322 views

सिविल रक्षा कोर में अवैतनिक स्वयंसेवकों की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

बलरामपुर -जनपद में सिविल रक्षा कोर के विभिन्न पदों (चीफ वार्डन, डिप्टी चीफ वार्डन, डिप्टी डिविजनल वार्डन, डिविजनल वार्डन, सीनियर स्टाफ ऑफिसर, पोस्ट वार्डन, डिप्टी पोस्ट वार्डन, सेक्शन वार्डन एवं संदेशवाहक आदि ) पर अवैतनिक आधार पर अधिकतम 60 वर्ष तक की आयु के योग्य एवं इच्छुक स्वयंसेवकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती केवल जनपद बलरामपुर के निवासियों हेतु मान्य होगी। अन्य जनपदों के अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
 
इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र में नाम, पिता/पति का नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, आयु, शैक्षिक योग्यता, पहचान चिन्ह, अनुभव (यदि हो), आधार संख्या आदि विवरण स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करें तथा आवेदन पत्र के साथ नवीनतम पासपोर्ट साइज के तीन फोटो संलग्न करें। सभी संलग्नकों पर अभ्यर्थी के स्वहस्ताक्षर आवश्यक हैं।
 
सिविल रक्षा कोर में चयनित स्वयंसेवकों को किसी प्रकार का वेतन, मानदेय अथवा भत्ता देय नहीं होगा। चयनित अभ्यर्थियों को नियमों के अनुसार सिविल रक्षा कोर का सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
 
अपूर्ण, भ्रामक अथवा निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र कार्यालय जिलाधिकारी/नियंत्रक, सिविल रक्षा कोर, बलरामपुर में प्रस्तुत किए जाएँ। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20.12.2025 निर्धारित है।
 
यह भी सूचित किया जाता है कि चयन प्रक्रिया नि:शुल्क है।
Facebook Comments