Wednesday 4th of November 2026 04:59:55 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Dec 2025 8:14 PM |   290 views

18 भारी वाहन सीज, 67 वाहनों का चालान, 5,99000 रुपये का हुआ चालान

कानपुर नगर-जिलाधिकारी के निर्देश पर घाटमपुर क्षेत्र में गुरुवार के देर रात सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन को कड़ाई से लागू करने के लिए प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया।
 
उपजिलाधिकारी घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह, एसीपी कृष्णकांत तथा एआरटीओ प्रवर्तन कहकशा की टीम ने थाना घाटमपुर और कुष्माण्डा माता मंदिर के पास भीतरगांव मोड़ तथा सजेती क्षेत्र के आनूपुर मोड़ पर अभियान संचालित किया। कार्रवाई में तीन थानों की फोर्स भी शामिल रही।
 
अभियान के दौरान 18 भारी वाहनों को सीज किया गया और 67 वाहनों के 5,99000 रुपये के चालान किए गए। ब्रेथ एनालाइज़र से जांच में दो चालक नशे में वाहन चलाते पाए गए। एक अन्य मामले में बिना ड्राइविंग लाइसेंस के हैल्पर द्वारा वाहन चलाए जाने पर वाहन चालक का डीएल निरस्तीकरण हेतु संस्तुति की गई और चालान किया गया।
 
प्रवर्तन मुख्य रूप से ऐसे वाहनों पर केंद्रित रहा जो बिना नंबर प्लेट चल रहे थे, नंबर प्लेट छिपा रहे थे, ओवरलोडिंग कर रहे थे, टैक्स बकाया था, बिना तिरपाल खनिज ढो रहे थे, प्रदूषण प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके या शराब पीकर वाहन चला रहे थे। कई चालक मौके पर डीएल भी नहीं दिखा सके।
 
हाल के दिनों में बिना नंबर या धुँधले नंबर वाले वाहनों के कारण हिट-एंड-रन मामलों में वृद्धि हुई थी, जबकि हमीरपुर–घाटमपुर मार्ग पर ओवरलोड डंपरों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं कारणों से क्षेत्र में सख्त कार्रवाई आवश्यक हो गई थी। संयुक्त टीम की यह कार्रवाई क्षेत्र में सड़क सुरक्षा मानकों को मजबूती देने और अवैध परिवहन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
 
एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि भारी वाहनों की अनियमितताओं पर अंकुश लगाना पुलिस की प्राथमिकताओं में है। एआरटीओ प्रवर्तन कहकशा ने कहा कि नियम पालन और जागरूकता, दोनों ही सुरक्षित यातायात की अनिवार्य शर्तें हैं।
 
एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़ी हर चूक गंभीर परिणाम दे सकती है और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। उनके अनुसार प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Facebook Comments